मातृत्व हर माँ का जन्म सिद्ध अधिकार है और इस अनिवार्य आवश्कता को दुनिया की कोई ताकत नही रोक सकती।
माँ और बच्चे की इस अनिवार्य आवश्कता को किसी विभाग या संवर्ग में विभाजित नही किया जा सकता हमें हमारे मुखिया जी पर विश्वास है और जल्दी ही अध्यापक संवर्ग व सभी माताओं को ये अनमोल अधिकार हमारे बे लगाम शिक्षाधिकारियो के उलटे सीधे निर्देशों और नियमो की परवाह न करते हुए हमारी सरकार व मुखिया जी प्रदान करेगे।
और हमें आशा ही नही विश्वास है की मृत अध्यापको के परिवारों को भी हमारे मुखिया जी बिना नियम बंधन के अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने सबंधी आदेश प्रसारित करवाएंगे ताकि उनकी विधवा बहने और भांजे भांजी सर उठाकर जीवन यापन कर सके।
मुश्ताक खान
प्रदेश संयोजक
जय आम अध्यापक संघ मध्यप्रदेश।
आरिफ़ खान
जिला अध्यक्ष छिन्दवाडा
आम अध्यापक संघ मध्यप्रदेश !
No comments:
Post a Comment