Pages

आस ,राश, शास न करो हमें निराश,आओ सब मिलकर एकता  के साथ करें प्रयास : कौशल क्रांतिकारी

Saturday, 20 February 2016

         सादर वंदन

साथियो आज दुषित राजनीति से कुछ संघ बिषेला वातावरण बनाकर एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रतिस्पर्धा कर  रहे है।यदि उनका यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नही कि प्रदेश का समस्त अध्यापक ऐसे संघो से ऊपर से लेकर निचली पंक्ति तक नकार देगा।फिर आप आराम से अपनी पद और महत्तवाकांक्षा की प्रतिस्पर्धा करते रहे ।आज बदलते हुये समय के फेर को देखते हुये सभी संघो से निवेदन है कि सभी संघ एकता का परिचय देते हुये अपने लक्ष्य में लग जाये।जो भी संघ यदि एकता में बाधक बनता है।उसका सभी साथी मिलकर परित्याग करे।अंहकार में डूबने वालो को सीधा घर का रास्ता दिखाये।ऐसे नेताओ की अब कोई आवश्यकता नही।प्रदेश का अध्यापक अब सब जानता है।
        सभर्थन और विरोध केवल विचारों का होना चाहिये व्यक्ति का नही।मतभेद कभी मनभेद नही बनने चाहिये।एकता में शकति है सामूहिक कार्य और सहयोग से अद्दितीय चींजे भी हासिल की जा सकती है।

         एकता का अर्थ यह नही होता कि किसी बिषय पर मतभेद ही न हो।मतभेद होने के बाबजूद भी जो सुखद और सबके हित वाले परिणाम आये।उसे एकता की सच्ची परिभाषा दी जाती है।सभी संघो के ऊपर सेे निचली पंक्ति स्तर  तक के पदाधिकारी अपने आप में मानसिक,बोध्दिक,वैचारिक और भावानात्मक स्तर पर एकरुपता को प्रदर्शित करे।जो ऐसा करने में अक्षम है।उसे दरकिनार कर दिया जायेगा।
                धागा यदि संगठित होकर एक हो जाये तो वह भी शेर जैसे शक्तिशाली जानवर को बांध सकता है।विघटित 1000 व्यक्तियों से संगठित 10 बहुत है।संगठित होना ही प्रगति का प्रतीक है।एकता के बल पर ही शत्रु को पराजित किया जा सकता है।एक ऊंगली कुछ नही कर सकती पांच ऊंगलियों को मिलाकर ही हम सामने वाले को परास्त कर सकते है।एकता का किला सबसे सुरक्षित होता है।उसमें रहने वाला कभी दुखी नही होता।कुल की प्रतिष्ठा भी विनम्रता और सदव्यवहार से होती है।हेंकड़ी और ऐंठन से नही।सभी अपनी हेंकडी़ छोडे़ और सच का साथ दे।मेरे इतने लिखने के बाबजूद भी यदि कोई नही समझा।तो शायद उसे समझाना भी मुश्किल जैसे उल्लू को सूर्य दिखाई नही देता वैसे ही अंहकार में डुबे हुये व्यक्ति को सच दिखाई नही देता।छोटे जीव जंतु भी एकता के बल पर अपने सभी कार्य पूर्ण कर लेती है।मधुमख्खियां भी एक होकर बहुत बडे़ रस के पिण्ड का निमार्ण करती है।अलग अलग फूल भी सजकर क्यारी गुलशन बन जाती है।अलग अलग शब्दों से मिलकर भी एक कहानी बन जाती है।
     यदि अभी भी आप समय रहते नही बदले तो ये सच की चिंगारी आपके अंहकार को भस्म कर देगी।
         अंत में प्रदेश के सभी आम अध्यापको से निवेदन कर रहा हूं कि जो भी एकता मे बाधक बने उसे सभी लोग अपने अपने जिलो में उनका बहिष्कार करते हुये उनका पुतला फुंके।आप मेरे साथ चले बस फिर देखो हम एकता में बाधक बनने वालो को किस तरह दरकिनार करते है।

      जब एक रात में सुभाष चन्द्र बोस आजाद हिंद फोज तैयार कर  देश को आजाद करा सकता है।तो फिर हम क्यूं नहीं।जब चाणक्य अपनी बुद्दि से नंद वंश का तख्ता पलट सकता है तो हम क्यूं नहीं।हम उसी चाणक्य के बुध्दिजीवी वंशज है।अपने स्वाभिमान को पहचानो ।यदि ऐसा न कर पाये तो चाणक्य हमें कभी माफ नही कर पायेगा।और 2013 के नासूर की तरह 2016 भी हमेशा के लिये नासूर बन जायेगा।यदि हम एक रहे तो निश्चित ही 6टे वेतनमान के विसंगतिरहित आदेश के लक्ष्य में आमूल चूल परिवर्तन कर पायेगे।यह मेरा विश्वास है।आओ सभी पुरानी भूली बिसरी यादो को तिलांजलि देते हुये एकता के साथ आगे बढे़।यदि यह एकता की विचारधारा यदि किसी भी संघ को नागवार गुजरती है।तो निश्चित ही उसका नेत्तव अध्यापकहित में नही होगा।

आओ हम सभी एक होकर अपने लक्ष्य की और कदमताल करे।

मै नही तू ,तू नही मैं ,कब तक चलेगा ये मतभेद,
आओ हम सभी मिलकर भुलाते है अपना विभेद

आस ,राश शास न करो हमें निराश,
आओ सब मिलकर एकता  के साथ करें प्रयास

अध्यापक एकता जिंदाबाद

संयुक्त मोर्चा जिंदाबाद

अध्यापकहित सर्वोपरि

  कौशल क्रांतिकारी चम्बल
         9691171268

Subscribe your email address now to get the latest articles from us

No comments:

Post a Comment

Post Labels

6 टा वेतनमान A.E.O. cm DA DEO DPC FATCA I-pin Mutual Transfer List NPS NSDL PEB (Vyapam) PRAN RTE RTI T - Pin अंतरिम राहत अतिथि शिक्षक अतिशेष अध्यापक अध्यापक अधिकार मंच अध्यापक संघर्ष समिति अध्यापक संवर्ग तबादला नीति अध्यापक सहायता कोष अभियान अर्जित अवकाश अवकाश आजाद अध्यापक संघ आदेश आंदोलन आम अध्यापक संघ आयकर आरोप-प्रत्यारोप आवेदन ई अटेंडेंस ई सर्विस बुक एईओ एजुकेशन पोर्टल एम शिक्षा मित्र कर्मचारी क्रमोन्नति गणना पत्रक गुरुजी चर्चा चलो भोपाल चलो जन्मदिन जिला सम्मेलन ज्ञापन ट्रांसफर नि:शुल्क निजीकरण नियम निलंबन नेतागिरी पदोन्नति परिक्षा पाठ्य-पुस्तकें पेंशन प्रमोशन प्रवेशोत्सव प्रांतीय प्रांतीय सम्मेलन बंचिग फार्मूला बयान बैठक बोर्ड परीक्षा भत्ता भर्ती भोपाल महिला माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. मुख्यमंत्री मैपिंग मोबाइल भत्ता म्यूचुअल ट्रांसफर युक्ति युक्तिकरण राजनीति राज्य अध्यापक संघ राज्य शासन राज्य शिक्षा केन्द्र राज्य शिक्षा सेवा रिजल्ट रैली लोक शिक्षण संचालनालय वरिष्ठ अध्यापक वर्त्तिकर विसंगति वेतन वेतनमान शासकीय शासकीय अध्यापक संगठन शासन शिक्षक शिक्षक संघ शिक्षा का अधिकार शिक्षा क्रांति यात्रा शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग शिक्षाकर्मी शुभकामनाऐँ शोषण संगठन संघ समग्र आईडी समाधान ग्रुप समान कार्य समान वेतन सम्मान समारोह संयुक्त मोर्चा सर्वे संविदा शिक्षक संविलियन सहायक अध्यापक सिंहस्थ सी सी एल सीएम सोशल मीडिया स्कूल स्थानांतरण नीति हड़ताल हाईकोर्ट
 
Copyright © 2015-2016. अध्यापक वेब [Adhyapak Web].