Pages

मेरे कर्म मेरे हक मेरे सम्मान को जरा सी प्राथमिकता तो दो : Smriti's Smriti

Thursday, 4 February 2016

Smriti's Smriti की कलम से:
मेरे कर्म मेरे हक मेरे सम्मान को,
जरा सी प्राथमिकता तो दो!
मत लादो नित नये कार्य और नीतियॉ,
जरा सी हमे स्वच्छंद उन्मुक्तता तो दो!!
एक नियम आया लागू भी न हो सका,
क्रियान्वयन की बात न हुई,
फिर नया नियम थोप दिया,
यह कोरी मानसिकता तो न दो!!
शिक्षक विहीन शालाऐं भरी पडी,
फिर भी आरटीई धारा भारी,
मजदूर अच्छा नही लगता शायद,
तभी तो बना दिया मेहमान शिक्षा का पुजारी,
क्या जाने एसी मे रहने वाले,
वो तानाशाही अधिकारी,
कैसी होती शिक्षा और,
एक शिक्षक की लाचारी,
शिक्षक पद हो गया अलौकिक,
जरा सी पद को भौतिकता तो दो!!
शिक्षा वो कर्म नही जो ठेके पर हो जाये,
ऐ ऐसा धर्म नही जो मुह देखी पर हो जाये,
शिक्षा को अधिकार और कर्त्तव्य ही रहने दो,
और जरा सी मौलिकता तो दो!!
ऐ कैसी नीति किसी कक्षा मे,
किसी बच्चे को रोको मत,
धारा से विपरीत नियम ,
और कहते मुख्यधारा से तोडो मत,
भटकाती है परस्पर विरोधी नीतियॉ,
और कहते गुणवत्ता तो दो!!
नित नये प्रयोग हम पर करते,
घर से कोसो दूर हमको धरते,
कभी तो बच्चों के बीच आओ प्यारे,
कभी तो इनके गीत गुनगुनाओ न्यारे,
मत बनाओ शिक्षा और शिक्षक को प्रयोग शाला,
जरा सी इसको भी परिपक्कता तो दो!!
मेरे कर्म मेरे हक और सम्मान को,
जरा सी प्राथमिकता तो दो!!
जय हो

Subscribe your email address now to get the latest articles from us

No comments:

Post a Comment

Post Labels

6 टा वेतनमान A.E.O. cm DA DEO DPC FATCA I-pin Mutual Transfer List NPS NSDL PEB (Vyapam) PRAN RTE RTI T - Pin अंतरिम राहत अतिथि शिक्षक अतिशेष अध्यापक अध्यापक अधिकार मंच अध्यापक संघर्ष समिति अध्यापक संवर्ग तबादला नीति अध्यापक सहायता कोष अभियान अर्जित अवकाश अवकाश आजाद अध्यापक संघ आदेश आंदोलन आम अध्यापक संघ आयकर आरोप-प्रत्यारोप आवेदन ई अटेंडेंस ई सर्विस बुक एईओ एजुकेशन पोर्टल एम शिक्षा मित्र कर्मचारी क्रमोन्नति गणना पत्रक गुरुजी चर्चा चलो भोपाल चलो जन्मदिन जिला सम्मेलन ज्ञापन ट्रांसफर नि:शुल्क निजीकरण नियम निलंबन नेतागिरी पदोन्नति परिक्षा पाठ्य-पुस्तकें पेंशन प्रमोशन प्रवेशोत्सव प्रांतीय प्रांतीय सम्मेलन बंचिग फार्मूला बयान बैठक बोर्ड परीक्षा भत्ता भर्ती भोपाल महिला माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. मुख्यमंत्री मैपिंग मोबाइल भत्ता म्यूचुअल ट्रांसफर युक्ति युक्तिकरण राजनीति राज्य अध्यापक संघ राज्य शासन राज्य शिक्षा केन्द्र राज्य शिक्षा सेवा रिजल्ट रैली लोक शिक्षण संचालनालय वरिष्ठ अध्यापक वर्त्तिकर विसंगति वेतन वेतनमान शासकीय शासकीय अध्यापक संगठन शासन शिक्षक शिक्षक संघ शिक्षा का अधिकार शिक्षा क्रांति यात्रा शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग शिक्षाकर्मी शुभकामनाऐँ शोषण संगठन संघ समग्र आईडी समाधान ग्रुप समान कार्य समान वेतन सम्मान समारोह संयुक्त मोर्चा सर्वे संविदा शिक्षक संविलियन सहायक अध्यापक सिंहस्थ सी सी एल सीएम सोशल मीडिया स्कूल स्थानांतरण नीति हड़ताल हाईकोर्ट
 
Copyright © 2015-2016. अध्यापक वेब [Adhyapak Web].