Pages

अध्यापक बहनों ने माँगा अपना हक़

Friday, 12 February 2016

आज पुरे मध्यप्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर संतान पालन अवकाश पर प्रतिबन्ध के विरोध में म.प्र.शासकीय अध्यापक संगठन की महिला इकाई द्वारा  सभी जिला मुख्यालयों पर माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन जिलाधीश महोदय को सौंपे।
     साथियों आज का दिन अध्यापक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।आज के दिन ने अध्यापक इतिहास में एक नया अध्याय शुरू कर दिया है। मैं अगर ये कहूं कि एक नए युग की शुरुवात हुई है ।तो कोई भी अतिशयोक्ति नहीं होगी।
          1995 के शिक्षाकर्मी आंदोलन से लेकर 2015 के अध्यापक आंदोलन तक के इतिहास में यह पहला मोका है जब किसी आंदोलन की कमान पुरे प्रदेश में नारी शक्ति ने संभाली हो।आज के आंदोलन में नारी शक्ति ने ही हर जिले में नेतृत्व किया है यह पहली बार हुआ है।
       और इसका श्रेय जाता है अध्यापक क्रन्ति के पुरोधा ब्रजेश शर्मा,आरिफ अंजुम,उपेन्द्र कौशल को निश्चित ही इनके कुशल नेतृत्व के कारण ही आज नारी शक्ति का जागरण सम्भव हो पाया है।
     साथियों अब हमारा विश्वाश द्रढ़ हो चला है कि हम जीतेंगे जरूर....
युग पुरुष एवं युग निर्माण योजना के प्रणेता ,युगद्रष्टा पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने कहा था.......
नारियां देश की , जाग जाएँ अगर
युग स्वयं ही, बदलता चला जावेगा
शक्तियां जागरण गीत ,गायें अगर
युग स्वयं ही ,बदलता चला जायेगा।
          ये पंक्तियाँ एक महापुरुष की हैं परंतु आज ये बिलकुल सत्य नजर आ रही है।
        11 फरवरी के म.प्र.शासकीय अध्यापक संगठन के आंदोलन ने यह सिद्ध कर दिया। आज अध्यापक इतिहास में नारी शक्ति का जागरण हो गया है और अब शक्तियों ने प्रेरणा गीत शुरू कर दिए है।
      साथियों अब अध्यापक की कोई भी समस्या ज्यादा दिन नहीं रह सकती है।
       अगर अब अध्यापक हितों पर कुठाराघात हुआ तो यह मातृ शक्ति/नारी शक्ति अब ऐसा आंदोलन का इतिहास रचेगी जो आज तक कर्मचारी इतिहास में नहीं हुआ है।
यह विश्वास अब हो चला है।
        साथियों आज जब अध्यापक आंदोलन में नारी शक्ति के नेतृत्व को देखा तो पाया अब सफलता हमसे दूर नहीं जा सकती।
        इतिहास का प्रथम अवसर है जब पूरा नेतृत्व नारी शक्ति के हाथ में था।आज हमारी बहनों ने हुंकार भरी,और अपने हक़ की आवाज को बुलंद किया।
       आज शासन को हमारी बहनों ने यह बता दिया कि ......
हम भारत की नारीं है,
     और अपना हक़ लेना जानती है।
सभी बहनों को नमन,
     इस हुंकार की आवाज को धीमी मत होने देना......
हम लड़ेंगें और जितेंगें
                  आपका भाई
                 अशोक कुमार देवराले
                     प्रांतीय उपाध्यक्ष
म.प्र.शासकीय अध्यापक संगठन

Subscribe your email address now to get the latest articles from us

No comments:

Post a Comment

Post Labels

6 टा वेतनमान A.E.O. cm DA DEO DPC FATCA I-pin Mutual Transfer List NPS NSDL PEB (Vyapam) PRAN RTE RTI T - Pin अंतरिम राहत अतिथि शिक्षक अतिशेष अध्यापक अध्यापक अधिकार मंच अध्यापक संघर्ष समिति अध्यापक संवर्ग तबादला नीति अध्यापक सहायता कोष अभियान अर्जित अवकाश अवकाश आजाद अध्यापक संघ आदेश आंदोलन आम अध्यापक संघ आयकर आरोप-प्रत्यारोप आवेदन ई अटेंडेंस ई सर्विस बुक एईओ एजुकेशन पोर्टल एम शिक्षा मित्र कर्मचारी क्रमोन्नति गणना पत्रक गुरुजी चर्चा चलो भोपाल चलो जन्मदिन जिला सम्मेलन ज्ञापन ट्रांसफर नि:शुल्क निजीकरण नियम निलंबन नेतागिरी पदोन्नति परिक्षा पाठ्य-पुस्तकें पेंशन प्रमोशन प्रवेशोत्सव प्रांतीय प्रांतीय सम्मेलन बंचिग फार्मूला बयान बैठक बोर्ड परीक्षा भत्ता भर्ती भोपाल महिला माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. मुख्यमंत्री मैपिंग मोबाइल भत्ता म्यूचुअल ट्रांसफर युक्ति युक्तिकरण राजनीति राज्य अध्यापक संघ राज्य शासन राज्य शिक्षा केन्द्र राज्य शिक्षा सेवा रिजल्ट रैली लोक शिक्षण संचालनालय वरिष्ठ अध्यापक वर्त्तिकर विसंगति वेतन वेतनमान शासकीय शासकीय अध्यापक संगठन शासन शिक्षक शिक्षक संघ शिक्षा का अधिकार शिक्षा क्रांति यात्रा शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग शिक्षाकर्मी शुभकामनाऐँ शोषण संगठन संघ समग्र आईडी समाधान ग्रुप समान कार्य समान वेतन सम्मान समारोह संयुक्त मोर्चा सर्वे संविदा शिक्षक संविलियन सहायक अध्यापक सिंहस्थ सी सी एल सीएम सोशल मीडिया स्कूल स्थानांतरण नीति हड़ताल हाईकोर्ट
 
Copyright © 2015-2016. अध्यापक वेब [Adhyapak Web].