Pages

आम अध्यापक संघ की प्रांतीय बैठक हुई संपन्न

Sunday, 10 January 2016

सभी संवर्ग साथियो से अपने अधिकारों की लड़ाई हेतु सहयोग अपेक्षित है।

आज दिनांक 10/01/16 को आम अध्यापक संघ द्वारा प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमे समस्त प्रांत,संभाग,जिला,ब्लोक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

मीटिंग में लिए गए निर्णय--

1, यदि छटवे वेतनमान का आदेश विसंगति रहित किया जाता है तो माननीय मुख्यमंत्री जी का आम अध्यापक संघ करेगा भव्य स्वागत किया जावेगा।

2, यदि छटवे वेतनमान के आदेश में किसी भी तरह की विसंगति होती है तो आम अध्यापक संघ विसंगति निराकरण व अन्य मांगो को लेकर प्रदेश से दिल्ली स्तर तक करेगा आर-पार का आन्दोलन।

3, दिनांक 13/01/16 को पुरे प्रदेश में जिला स्तर पर एक साथ विसंगति रहित छटवे वेतनमान के आदेश जारी करने व अन्य मांगो को पूर्ण करने सम्बन्धी ज्ञापन माननीय कलेक्टर महोदय व अन्य संबंधितो को सौंपा जाएगा।

4, अचानक दिवंगत हुए साथियो के परिवारों की आर्थिक सहायता हेतु जिला स्तर पर एक स्वेच्छिक सहयोग कमेटी का निर्माण किया जावेगा जिसका संचालन प्रांत स्तर की कमेटी की अनुशंसा व देखरेख में किया जावेगा एवं जिसका लेखा जोखा प्रत्येक आम अध्यापक व अन्य के समक्ष आवश्कता अनुसार प्रस्तुत किया जाने का प्रावधान रहेगा।

5. शैक्षणिक गुणवत्ता को बढाने व शिक्षको/अध्यापको के शाला ठेहराव हेतु ज्ञापन व प्रशासनिक स्तर पर गैर शैक्षणिक कार्यो को समाप्त करने व शाला स्तरीय शिक्षकीय ठेहराव व बच्चो की शैक्षणिक गुणवत्ता बढाने हेतु सतत प्रयास किया जाएगा।

6. वर्ष 2005 के पूर्व नियुक्त समस्त शिक्षाकर्मियो व अध्यापक साथियो को पूर्ण पेंशन की पात्रता दिलवाने हेतु प्रशासनिक स्तर पर किया जाएगा प्रयास व ली जावेगी न्यायालय की शरण यदि आप वर्ष 2005 के पूर्व नियुक्त हुए है तो प्रकरण से जुड़ने हेतु सीधे प्रांतीय पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते है।

दिनांक 13/01/16 को प्रदेश व जिला स्तर पर दिए जाने वाले ज्ञापन की मुख्य मांगे-

1, शिक्षा विभाग में संविलियन।

2, विसंगती रहित छटवे वेतन का बिना कटोती के भुगतान आदेश।

3, सामान्य ट्रान्सफर निति अविलम्ब लागू की जाए।

4, संविदा शिक्षको की परिवीक्षा 2 वर्ष व मानदेय में महंगाई अनुसार वृद्धि की जाए।

5, अनुकम्पा नियुक्ति में पात्रता नियमो को शिथिल किया जाए।

6, aeo नियुक्ति की जाए व 2005 के पूर्व नियुक्त अध्यापको को पूर्ण पेंशन व व्यायाम एवं प्रयोगशाला शिक्षको को प्रोमोशन का लाभ दिया जाए।

7.फेल गुरुजियो का संविलयन अध्यापक संवर्ग में नियमानुसार कर वरिस्ठ्ता का लाभ दिया जाए।

मुश्ताक खांन
प्रदेश संयोजक
आम अध्यापक संघ मध्यप्रदेश।
मोबाइल नंबर-9179613685

Subscribe your email address now to get the latest articles from us

No comments:

Post a Comment

Post Labels

6 टा वेतनमान A.E.O. cm DA DEO DPC FATCA I-pin Mutual Transfer List NPS NSDL PEB (Vyapam) PRAN RTE RTI T - Pin अंतरिम राहत अतिथि शिक्षक अतिशेष अध्यापक अध्यापक अधिकार मंच अध्यापक संघर्ष समिति अध्यापक संवर्ग तबादला नीति अध्यापक सहायता कोष अभियान अर्जित अवकाश अवकाश आजाद अध्यापक संघ आदेश आंदोलन आम अध्यापक संघ आयकर आरोप-प्रत्यारोप आवेदन ई अटेंडेंस ई सर्विस बुक एईओ एजुकेशन पोर्टल एम शिक्षा मित्र कर्मचारी क्रमोन्नति गणना पत्रक गुरुजी चर्चा चलो भोपाल चलो जन्मदिन जिला सम्मेलन ज्ञापन ट्रांसफर नि:शुल्क निजीकरण नियम निलंबन नेतागिरी पदोन्नति परिक्षा पाठ्य-पुस्तकें पेंशन प्रमोशन प्रवेशोत्सव प्रांतीय प्रांतीय सम्मेलन बंचिग फार्मूला बयान बैठक बोर्ड परीक्षा भत्ता भर्ती भोपाल महिला माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. मुख्यमंत्री मैपिंग मोबाइल भत्ता म्यूचुअल ट्रांसफर युक्ति युक्तिकरण राजनीति राज्य अध्यापक संघ राज्य शासन राज्य शिक्षा केन्द्र राज्य शिक्षा सेवा रिजल्ट रैली लोक शिक्षण संचालनालय वरिष्ठ अध्यापक वर्त्तिकर विसंगति वेतन वेतनमान शासकीय शासकीय अध्यापक संगठन शासन शिक्षक शिक्षक संघ शिक्षा का अधिकार शिक्षा क्रांति यात्रा शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग शिक्षाकर्मी शुभकामनाऐँ शोषण संगठन संघ समग्र आईडी समाधान ग्रुप समान कार्य समान वेतन सम्मान समारोह संयुक्त मोर्चा सर्वे संविदा शिक्षक संविलियन सहायक अध्यापक सिंहस्थ सी सी एल सीएम सोशल मीडिया स्कूल स्थानांतरण नीति हड़ताल हाईकोर्ट
 
Copyright © 2015-2016. अध्यापक वेब [Adhyapak Web].