साथियो विगत कुछ दिनो से फेसबुक एवं व्हाटस् एप पर प्रदेश के मुखिया का स्वागत करने या न करने पर बहस चल रही है।कुछ संगठन विसंगति रहात आदेश होने पर ही C.M.महोदय के स्वागत की बात कर रहे हैं।साथियो इस संबंध मे आजाद के प्रांताध्यक्ष भाई भरत पटेल के द्वारा दिनांक 17/01/2016 को C.M.महोदय के स्वागत की बात कही गई थी परंतु अन्य संगठनो एवं आजाद के ही साथियो ने उनकी बात को समझने का प्रयास नही किया।अनेक साथियो ने जब तक सही आदेश न हो जायें तब तक स्वागत न करने की अपील भरत भाई से की।साथियो कुछ संगठन एवं साथि आदेश सही न होने पर आन्दोलन करने की बात भी कर रहे हैं।साथियो मै पूछना चाहता हूँ कि जिस C.M.महोदय ने हमे 80%सही दे दिया है और बची हुई 20% विसंगति के लिये क्या आन्दोलन करना सही होगा? क्या अब हमे पुनः अपने साथियो का साथ उसी उत्साह से मिल पायेगा?साथियो अब आन्दोलन करने का समय नही है । अब समय है कि हम पुनः एकजुट होकर माननीय C.M.महोदय का स्वागत करे तथा स्वागत के दौरान सभी संघ प्रमुख शेष 20%की विसंगतियो के बारे मे चर्चा करें और 200 - 250 करोड़ की अतिरिक्त घोषणा करवाकर शेष विसंगतियों को दूर करने का निवेदन करे।साथ ही स्थानांतरण,पदोन्नति,संविदा अवधि कम करने,गुरूजियो को संविदा बनाने संबंधी माँगो पर चर्चा कर आदेश प्रसारित करवाने का प्रयास करे। साथियो अब हमारे पास यही एक रास्ता है और हमे अपने मुखिया पर विश्वास होना चाहिये कि जब हम उनके स्वागत के लिये पूरी संख्या के साथ उपस्थित होगें तो हमारा मुखिया भी हमे निराश नही करेगा।मैं प्रत्येक संघ के प्रांतप्रमुखो से साथ ही आजाद के जाबाज योद्धाओं बहन शिल्पी शिवान,जावेद भाई,अजीत भाई,रत्नेश भाई,दिनेश साल्वी,रितुराज तिवारी,प्रत्येक संभागाध्यक्ष,प्रत्येक जिले के जिलाध्यक्षो से निवेदन करता हूँ कि प्रांताध्यक्ष भरत भाई के विचारो का स्वागत करते हुए माननीय C.M. महोदय का स्वागत कार्यक्रम यथाशीघ्र तैयार करें एवं उस स्वागत समारोह मे अपने मुखिया को अपनी पीड़ा ,अपना दर्द बताकर शेष विसंगतियो को दूर करके शेष अन्य माँगो पर सहमति प्राप्त करें ।
-दिनेश मिश्रा
संभागीय अध्यक्ष जबलपुर।
No comments:
Post a Comment