आई टी सेल
राज्य अध्यापक संघ मधयप्रदेश।
स्नेही समस्त अध्यापक साथियों
सादर वंदे।
वर्तमान में संज्ञान में आया है कि शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को चाइल्ड केअर लीव का लाभ प्रदाय किये जाने हेतु म.प्र. शासन ने आदेश प्रसारित किया है किन्तु अधिकाँश जिलों में जिला प्रशासन द्वारा इसे अध्यापक संवर्ग को इस लाभ से वंचित किया जा रहा है जो कि न्याय संगत नही है। इस विसंगति को राज्य अध्यापक संघ द्वारा जल्द ही म.प्र. शासन के संज्ञान में लाया जाएगा और अध्यापक संवर्ग को भी इसका यथाशीघ्र लाभ प्राप्त होगा यह आपको भरोसा दिलाते हैं, राज्य अध्यापक संवर्ग सदा ही अध्यापक संवर्ग के हित में कार्य करता रहा है और और आगे भी करता रहेगा।
जल्द ही प्रदेश के अध्यापक संवर्ग के साथियों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
आपका अपना
जगदीश यादव
प्रान्ताध्यक्ष
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश।
प्रदेश मीडिया प्रभारी
सियाराम पटेल
सुरेश यादव
भारत भार्गव
एच. एन. नरवरिया
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश।
No comments:
Post a Comment