संविदा शाला शिक्षकों ने नया संघ बनाने की शुरुआत की
संविदा शाला शिक्षकों ने अध्यापक संवर्ग के आंदोलन को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से अत्यंत सक्रिय रहे संविदा शाला शिक्षक
किन्तु संविदा शाला शिक्षकों का न तो मानदेय बड़ा और ना ही परिवीक्षा अवधि कम हुई।
इससे संविदा शाला शिक्षक स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
अत्यंत निराशा में उन्होंने एकजुट होकर अपना संघ बनाकर अपनी मांग स्वयं उठाने और पूर्ण करवाने का प्रयास करने का निश्चय किया है
इस हेतु प्रारंभिक बैठक रविवार 31 जनवरी, 2016 को भोपाल स्थित शाहजहाँनी पार्क में आयोजित की गई थी जो अत्यंत सफल रही।
अब अपनी योजना को मूर्त रूप देने के लिए समय समय पर बैठकें की जायेगी।
अगली बैठक में सभी सदस्यों से मांगपत्र बनाकर लाने का कहा गया है जिससे एक संयुक्त मांगपत्र बनाकर उसे पूरा करवाने हेतु आंदोलन सहित विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जाएगा
मनीष सराफ
एक आम संविदा शाला शिक्षक
No comments:
Post a Comment