सम्माननीय पदाधिकारीगण एवम् साथियो ...
संयुक्त मोर्चा का प्रत्येक जिले और ब्लॉक मैं भ्रमण का अतिशीघ्रः कार्यक्रम बनवाये प्रांतीय दल भी इसी परिपेक्ष्य मैं अग्रसर है और पूरी तैयारी है की अगर आम अध्यापक की मंशा पूरी नहीं होती तो लड़कर हमें जीतना है जिले का दौरा करने का समय आ गया है। प्रत्येक ब्लाक एवम् जिला लेवल पर मिडिया प्रभारी मिडिया दल का पुनः निर्माण किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सूचनाओ का आदान प्रदान किया जा सके। ये जिम्मेदारी हर उस जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी को दी जा रही जो अपने क्षेत्र मैं परिपूर्ण है साथ ही साथ सूचना तंत्र सोशल मिडिया पर भी ध्यान देना आवश्यक है।साथियों, सत्य हमेशा जीता है और जीतेगा भी, संयम और समर्पण ,आदर्शवाद और साम्यवादी विचारधारा ही हमको अपनी मंजिल पर पहुंचायेगी ..सत्य के साथ सभी है और रहेंगे भी ,संयुक्त मोर्चा का दल बनाकर जिले और ब्लाक मैं भ्रमण करें।लोगो को उनके अधिकारो की लड़ाई मैं सम्मिलित होने का प्रयास संयुक्त विचार धारा से एकमत हो प्रयास करें।क्योंकि समस्त वाद का समन्वय संयुक्त विचारधारा मैं निहित है सभी समस्याये सुलझेगी ,जो हमारी अच्छी सोच है वही अधिकारो की व्यवस्था करेगी। साथियों जो संयुक्त मोर्चा की शक्ति को नहीं जानता उसे अवगत कराएं।मोर्चा साथियों आपका है जहा कोई किसी से छल नहीं करेगा ये बोलने वाले सिर्फ वे है जिनकी
महत्वकांक्षा अध्यापक हित नहीं कुछ और है...
आपका साथी
बृजेश शर्मा
संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश
No comments:
Post a Comment