Pages

आज गणना तालिका का जारी न होना हमारे विघटन का परिणाम है: कौशल क्रांतिकारी

Thursday, 14 April 2016

कौशल क्रांतिकारी चम्बल
🌹सादर वंदन🌹

साथियों इस समय वक्त की नजाकत को देखते हुये आस व राश का भी  एक होने का समय आ गया है। आदरणीय ब्रजेश शर्मा जी एकता में विश्वास रखते हुये संयुक्त प्रयास में विश्वास रखते है। जब एक लक्ष्य होने के बावजूद भिन्न भिन्न कार्यप्रणाली क्यों....???हम शिक्षित समाज से होकर भी अपने अधिकार के खातिर...एक नही हो सकते...क्या हम इतने विवेकहीन हो गये है।अरे हमसे तो अच्छे नेता लोग है।जो अपना पक्ष विपक्ष भूलकर अपने वेतन भत्ते के लिये एक हो जाते है। आज गणना तालिका का जारी न होना हमारे विघटन का परिणाम है।
         मेरा आस व राश संघों से निवेदन है।कि प्रतिस्पर्धा की लड़ाई को  भुलाकर संयुक्त मोर्चा के साथ मिलजुलकर एक जोरदार लड़ाई लड़े। ताकि हमारी एकता की शक्ति को देखकर एक बार पुन:हमारी आवाज सरकार के कानों तक पहुंच सके।हमारे वैचारिक मतभेद हो सकते है।मनभेद नही।मेरा सभी संघ संगठनो से निवेदन है कि आप स्वयं एकता के प्रयास करे।आप ये नही सोचे कि फंला संघ हमारे साथ आये आप सभी को यह स्वयं सोचना है कि हम ही फंला संघ के साथ अध्यापकहितो को ध्यान में रखते हुये बिना शर्त के जायेगे।तभी आपकी कार्यप्रणाली को निष्पक्ष समझा जायेगा।
          आप सभी संघो के पदाधिकारियो से बार बार निवेदन है कि आप निरन्तर बुलंन्दियो की ओर अपने कदम बढा़ये मेरी शुभकामनाये आप सभी के साथ है।आप सत्यनिष्ठा से निष्पक्ष निर्भीक रहकर अध्यापक संवर्ग के हितों में काम करे।हम प्रदेश के सभी अध्यापक आपके साथ है।क्योंकि मेरी मानसिकता हमेंशा सत्यनिष्ठा ,ईमानदारी से कार्य करने वालो के साथ रही है।हमारे प्रदेश में बहादुर अध्यापकों की कमी नही है।जिधर भी एकता के साथ चल पड़ेगे रास्ता हो जायेगा।
         मैं सभी संघो से उम्मीद करता हूं।कि आप मेरी भावनाओ को समझते हुये एक उत्तम किस्म की एक बेबाक ,एक बेहतरीन अध्यापक संवर्ग के हितों में एक बार पुन:जोरदार लडा़ई लड़कर सरकार से प्रदेश के अध्यापको को उनके अधिकार दिलायेगे।मुझे उम्मीद है आप सौ फीसदी सफल होगे।देर हो सकती है मगर अंधेर नही होगा।
          मैं जानता हूं।इस वक्त कोई झुकना नही चाहता।लेकिन सत्य यही है कि झुकने वाले ही हमेंशा जिंदा रहते है।और न झुकने वाले अंहकार में मारे जाते है।
      सभी संघ आपस में संवाद जारी रखे।आज के वक्त की यही मांग है।जो अध्यापकविरोधी है।उस पर पैनी नजर रखे।उनका विश्वास हासिल करे।तमाम संघ प्रतिस्पर्धा की राजनीति को छोडे़।प्रतिस्पर्धा की लड़ाई मे प्रदेश का अध्यापक ठगा सा रह जायेगा ।सभी मिलकर निर्णय करे।आपका हमारा प्रयास निश्चित ही सफल होगा।सफलता देर से ही  मिलेगी लेकिन जरुर यह मेरा विश्वास है।हम सत्य के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढे़ हम सफल जरुर होगे क्योकिं सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही।

      अध्यापक एकता जिंदाबाद
   संयुक्त मोर्चा जिंदाबाद
              अध्यापकहित सर्वोपरि

"अठ!खड़ा हो,संघर्ष के लिये कस ले कमर,
इस बीच मर भी गया ,तो समझ,हो गया अमर"

कौशल क्रांतिकारी चम्बल
        9691171268

Subscribe your email address now to get the latest articles from us

No comments:

Post a Comment

Post Labels

6 टा वेतनमान A.E.O. cm DA DEO DPC FATCA I-pin Mutual Transfer List NPS NSDL PEB (Vyapam) PRAN RTE RTI T - Pin अंतरिम राहत अतिथि शिक्षक अतिशेष अध्यापक अध्यापक अधिकार मंच अध्यापक संघर्ष समिति अध्यापक संवर्ग तबादला नीति अध्यापक सहायता कोष अभियान अर्जित अवकाश अवकाश आजाद अध्यापक संघ आदेश आंदोलन आम अध्यापक संघ आयकर आरोप-प्रत्यारोप आवेदन ई अटेंडेंस ई सर्विस बुक एईओ एजुकेशन पोर्टल एम शिक्षा मित्र कर्मचारी क्रमोन्नति गणना पत्रक गुरुजी चर्चा चलो भोपाल चलो जन्मदिन जिला सम्मेलन ज्ञापन ट्रांसफर नि:शुल्क निजीकरण नियम निलंबन नेतागिरी पदोन्नति परिक्षा पाठ्य-पुस्तकें पेंशन प्रमोशन प्रवेशोत्सव प्रांतीय प्रांतीय सम्मेलन बंचिग फार्मूला बयान बैठक बोर्ड परीक्षा भत्ता भर्ती भोपाल महिला माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. मुख्यमंत्री मैपिंग मोबाइल भत्ता म्यूचुअल ट्रांसफर युक्ति युक्तिकरण राजनीति राज्य अध्यापक संघ राज्य शासन राज्य शिक्षा केन्द्र राज्य शिक्षा सेवा रिजल्ट रैली लोक शिक्षण संचालनालय वरिष्ठ अध्यापक वर्त्तिकर विसंगति वेतन वेतनमान शासकीय शासकीय अध्यापक संगठन शासन शिक्षक शिक्षक संघ शिक्षा का अधिकार शिक्षा क्रांति यात्रा शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग शिक्षाकर्मी शुभकामनाऐँ शोषण संगठन संघ समग्र आईडी समाधान ग्रुप समान कार्य समान वेतन सम्मान समारोह संयुक्त मोर्चा सर्वे संविदा शिक्षक संविलियन सहायक अध्यापक सिंहस्थ सी सी एल सीएम सोशल मीडिया स्कूल स्थानांतरण नीति हड़ताल हाईकोर्ट
 
Copyright © 2015-2016. अध्यापक वेब [Adhyapak Web].