Pages

नही तो 5 वें दिन से होगी हड़ताल : संयुक्त मोर्चा

Sunday, 3 April 2016

संयुक्त मोर्चा अपने वादे और दावे अनुसार करेगा विसंगति युक्त पत्रक जारी होने के 5 वे दिन से आन्दोलन और ये कोरी घोषणा नही इस बार होगा आर या पार।

सभी संयुक्त हो चुके कुछ संयुक्त होने वाले है और जो संयुक्त नही होना चाहते उनका भी स्वागत है।

इस बार अन्य मांगो के साथ हमे ट्रान्सफर निति पर ज्यादा व विशेष ध्यान देना है क्युकी ये निति अनार्थिक है व हमारे हजारो साथियो को इस निति की अत्यंत आवश्यकता है हमारे कई साथी वर्षो से अपने अपने घरो से सेकड़ो किलो मीटर दूर अपनी सेवाए पूर्ण इमानदारी से प्रदान कर रहे है परन्तु प्रदेश व राष्ट्र सेवा के साथ ये सभी अपने परिवार को उनका वाजिव हक़ व पारिवारिक आश्रय वैवाहिक जीवन के वो आवश्यक पल नही दे पा रहे है जिनकी आवश्यकता हर परिवार के हर सदस्य को होती है एवं हमारे ये साथी इन सभी फर्जो से से पूर्ण रूप से उपेक्षित है। जो अपने माता-पिता पत्नी और बच्चो से दूर है एवं इनकी ये मज़बूरी वही जान सकता है जो अपने परिवार से दूर हो।

दोस्तों इस बार आप निश्चिंत रहे इस बार संयुक्त मोर्चे की माला में जो संघ रूपी मोती पिरोये गए है जो की श्री ब्रजेश शर्मा,,मनोहर दुबे,,राकेश नायक,,विश्वेश्वर झारिय एवं कई अन्य साथियो से सजी है एवं उस माला के धागे के दोनों सिरों पर मुश्ताक खान और सुबोध झारिया नाम की पक्की गांठे लगी है जिनपर आम संघ की पूरी टीम की व आम अध्यापको की पक्की पकड़ होगी और हमारा उद्देश्य इस बार बिना किसी धोके,बिना किसी पक्षपात के हमारे मोर्चे के सभी संघो के पदाधिकारियों से आन्दोलन करवाकर आपके वाजिव हक़ दिलवाना है।

बाकी हमारी अन्य मांगो पर भी हम आखरी दम तक डटे रहेंगे बस आप सभी एक बार एकल संघो की सीमा तोड़कर संयुक्त मोर्चे के साथ अपना सहयोग करे हम सभी आपको हर कदम पर पूर्ण सहयोग करेंगे व आपके समस्त अधिकार दिलवा कर ही विराम करेंगे इसके लिए चाहे जो भी कदम उठाना हो हम पीछे नही हटेंगे।

।।जय संयुक्त मोर्चा।।

मुश्ताक खान
सदस्य
अध्यापक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश।
मोबाइल नंबर-9179613685

Subscribe your email address now to get the latest articles from us

No comments:

Post a Comment

Post Labels

6 टा वेतनमान A.E.O. cm DA DEO DPC FATCA I-pin Mutual Transfer List NPS NSDL PEB (Vyapam) PRAN RTE RTI T - Pin अंतरिम राहत अतिथि शिक्षक अतिशेष अध्यापक अध्यापक अधिकार मंच अध्यापक संघर्ष समिति अध्यापक संवर्ग तबादला नीति अध्यापक सहायता कोष अभियान अर्जित अवकाश अवकाश आजाद अध्यापक संघ आदेश आंदोलन आम अध्यापक संघ आयकर आरोप-प्रत्यारोप आवेदन ई अटेंडेंस ई सर्विस बुक एईओ एजुकेशन पोर्टल एम शिक्षा मित्र कर्मचारी क्रमोन्नति गणना पत्रक गुरुजी चर्चा चलो भोपाल चलो जन्मदिन जिला सम्मेलन ज्ञापन ट्रांसफर नि:शुल्क निजीकरण नियम निलंबन नेतागिरी पदोन्नति परिक्षा पाठ्य-पुस्तकें पेंशन प्रमोशन प्रवेशोत्सव प्रांतीय प्रांतीय सम्मेलन बंचिग फार्मूला बयान बैठक बोर्ड परीक्षा भत्ता भर्ती भोपाल महिला माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. मुख्यमंत्री मैपिंग मोबाइल भत्ता म्यूचुअल ट्रांसफर युक्ति युक्तिकरण राजनीति राज्य अध्यापक संघ राज्य शासन राज्य शिक्षा केन्द्र राज्य शिक्षा सेवा रिजल्ट रैली लोक शिक्षण संचालनालय वरिष्ठ अध्यापक वर्त्तिकर विसंगति वेतन वेतनमान शासकीय शासकीय अध्यापक संगठन शासन शिक्षक शिक्षक संघ शिक्षा का अधिकार शिक्षा क्रांति यात्रा शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग शिक्षाकर्मी शुभकामनाऐँ शोषण संगठन संघ समग्र आईडी समाधान ग्रुप समान कार्य समान वेतन सम्मान समारोह संयुक्त मोर्चा सर्वे संविदा शिक्षक संविलियन सहायक अध्यापक सिंहस्थ सी सी एल सीएम सोशल मीडिया स्कूल स्थानांतरण नीति हड़ताल हाईकोर्ट
 
Copyright © 2015-2016. अध्यापक वेब [Adhyapak Web].