Pages

अशोक देवराले शाअसं से सीधी बात : अर्चना यादव

Monday, 11 April 2016

अशोक देवराले जी प्रांतीय उपाध्यक्ष एव प्रांतप्रवक्ता शासकीय अध्यापक संगठन के साथ सीधी बात :
प्रश्न 1- 6 vetan ka aadesh  kab tak hoga air dahayak sdhyak ko 7440 ka betanman milega ya nahi

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: छटवें वेतन का गणना पत्रक 15 से 20 अप्रैल के बीच जारी होगा ।इसमें सहायक अध्यापक को 7440 नियमानुसार मिलना चाहिए। अगर नहीं मिला तो ठीक 5वे दिन से अध्यापक संगठन आंदोलन करेगा।
हम 7440 ही लेंगें।
प्रश्न 2-  Kramonnti me agala vetanman milega ya nahi.

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: करोमोन्नति में अगले पद की ग्रेड पे मिलेगी

प्रश्न 3-  वेतन निर्धारण सारणी कब तक आएगी।

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: 15 अप्रैल से 20 के बीच

प्रश्न 3 - 100000 अध्यापको की एक ही मांग transfer policy कब पूरी होगी क्या इस साल transfer policy लागु होगी ।

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: जी इसी माह स्थांतरण नीति जारी होगी

प्रश्न 4- अगर इस साल transfer policy नहीं आती है तो क्या सभी आंदोलन करेगे।

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: बिलकुल आंदोलन करेंगें ।

प्रश्न 5-  ट्रांसफर नीति अध्यापको के लिए कश्मीर समस्या जैसी बन गई  है सरकार हल नही कर पा रही या हमारे नेता हल नही करा पा रहे ? चूक कहा है? गलती किसकी है?

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: निश्चित हमारे नेतृत्व से कहि न कहि भूल या त्रुटि हुई है
स्थांतरण नीति जरुरी है हम उसे अब लेकर रहेंगें । यह नीति जरुरी होगी।
स्थांतरण पॉलिसी पर ही अब अगला आंदोलन हो यह प्रयास किया जावेगा।
स्थांतरण एक मांग हमेशा रही है।परंतु शिर्फ एक ही मांग स्थांतरण पर अभी तक कोई आंदोलन नहीं हुआ।

प्रश्न 6- आपके संगठन ने क्या प्रयास किये अब तक ट्रांसफर नीति हेतु?

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: संगठन ने शासन स्तर से स्थांतरण पॉलिसी पर अपने हर आंदोलन में प्रयास किये है।
        कांग्रेस शासन में स्थांतरण हुए भी थे। महिला विकलांग पर सरकार राजी हुई थी। पिछले वर्ष भी स्थांतरण पॉलिसी आई थी।
   परंतु त्रुटि पूर्ण होने के कारण हमारे साथियों को उचित लाभ नहीं मील पाया।

प्रश्न 7- 6th pay के आदेश कब के हुए पर कुछ नही हुआ अब तक फिर कैसे यकीन किया जाये?

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: होगा आंदोलन और हम अपना हक़ लेंगें क्योंकि जैसे सामान वेतन जरुरी है।शिक्षा विभाग में संविलियन जरुरी है।
     उससे भी जरुरी यह है क्योकि हमारे कई साथी घर से बहुत दूर है।
गणना पत्रक आना शेष है और इसी सप्ताह जारी होंगे।
हमारी सारी मांग सरकार से है उसकी कार्यप्रणाली त्रुटि पूर्ण है।संगठन हमेशा प्रयासरत है ।

प्रश्न 8- Sir ydi transfer niti ati hai to hmari district me itni post hi khali nhi hogi jitne teachers other district m posted hai
Tb kya hoga?

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: बहुत सही सवाल आपका है ।यही कारण है कि स्थांतरण नीति सरकार बिना शर्त वाली जारी नहीं कर पा रही है। यही कुछ टेक्नीकल प्राब्लम है।
सरकार शर्त डालना चाहती है परन्तु उसमें बहुत कम साथी ही लाभान्वित होंगें।

प्रश्न 9- संविदा शिक्षको को क्या मिलेगा l

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: अभी संविदा शिक्षक की किसी भी मांग पर सरकार से सहमति नहीं बनी है।संगठन संविदा अवधि कम करने की मांग हेतु प्रयासरत है।

प्रश्न 10-  2013 भर्ती वाले संविदा को इस आंदोलन से क्या हासिल हुआ अभी तक उन्हें इंतज़ार करने को कहा जाता रहा पर अब जबकि उनका 3 साल का समय भी पूरा हो रहा है ।
तो क्या वो इस आंदोलन से अपने को ठगा सा महसूस नही कर रहे होंगे?

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: साथियों यह आंदोलन मेरे विचार से बगैर ब्लू प्रिंट का आंदोलन था। प्रदेश का हर अध्यापक ने इसे लड़ा परन्तु आशाजनक लाभ नहीं मिल पाया। आपका दर्द सही है

प्रश्न 11- संविदा साथी सिर्फ भीड़ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किये गए?
उनकी मांगो को पुरजोर तरीके से क्यो नही रखा आपके संगठन ने?

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: साथी यह आंदोलन की रूप रेखा म.प्र.शासकीय अध्यापक संगठन ने नहीं बनाई थी। संगठन अध्यापक हित में मैदान में था।
     अतः आपके प्रश्न का जवाब मै नहीं दे सकता।

प्रश्न 12-  आदरणीय सर तो क्या आपका संगठन किसी भी अस्पष्ट रुपरेखा और उद्देश्य वाले आंदोलन का साथ दे देता है तो विचार नही करता?

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: ऐसा नहीं है ।पुरे प्रदेश से मांग थी की अध्यापक हित में आप आगे आएं और सरकार आंदोलन रत अध्यापकों पर दबाव भी डाल रही थी अध्यापक हित बाधित न हो इसलिए यह निर्णय लिया गया।

प्रश्न 13-  क्या स.अध्यापको को विसंगति  रहित वेतनमान मिलेगा । यदि नही तो sas का अगला प्रयास क्या होगा।

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: अगर विसंगति रहित वेतनमान हेतु गणना पत्रक जारी नहीं होता है। गणना पत्रक में विसंगति होगी तो सास ने पहले ही घोषणा की है कि जारी होने के ठीक पांचवें दिन से आंदोलन किया जावेगा।
      यह जब तक जारी रहेगा तब तक विसंगति  सुधार नहीं हो जाता।

प्रश्न 14-  Nsdl  कटोत्रा सरकार की तरफ से जमा नहीं कराया जा रहा है क्या इसके लिये आप कुछ कर रहे है ?

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: जी भाई साहब यह जानकारी संगठन के पास भी है।संगठन डी पी आई में बात कर चूका है। जल्द ही जमा होगा। परंतु यह गलत प्रकिया है हर माह नियमानुसार जमा होना चाहिए इस हेतु ज्ञापन एव अपनी बात संगठन ने रखी है।

प्रश्न 15- सहायक अध्यापक से अध्यापक पद पर पदोन्नति के बाद ir का किस प्रकार निर्धारण होगा।

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: अंतरिम राहत अपरिवर्तनीय है।सहायक अध्यापक की

प्रश्न 16-  6pay ke adesh nhi huye April paid may kese hoga vetan?

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: नहीं हो पायेगा क्योकि निर्धारण में भी समय लगेगा ।15 से 20 तक होंगें आदेश ।परन्तु फिर भी वेतन मई पेड़ जून से ही मिल पायेगा। आप सही कह रहें है।

प्रश्न 17- बाध्यतारहित स्थानांतरण नीति की सम्भावना कितने  प्रतिशत है ?!क्योंकि अगर ऐसा होता है !तो शालाओ में स्टॉफ कमी हो सकती है !
अतः संभव है शासन आर.टी.ई.के अनुसार ;महिला नीति के जैसी उदेश्यहीन पुरुष नीति लाये ?
आदरणीय उक्त आशंका का निराकरण करें !धन्यबाद

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: आपकी आशंका सही है बिना शर्त नीति आना सम्भव नहीं दिखाई दे रहा है।

प्रश्न 18- मैंने ignou से dpe(diploma in primary education) की थी 2011-12 में मेरी नियुक्ति 2013 में वर्ग 3 में हुई है अब मुझे मुझे आगामी वर्ग 2 में होने वाले प्रमोशन के लिए क्या b ed करनी पड़ेगी या मेरा dpe ही प्रमोशन के लिए मान्य होगा ?
कुछ साथियो ने बताया कि dpe से वर्ग 2 में भी नियुक्तियां हुई पर ऐसे किसी साथी से मेरा सामना नही हुआ।
कृपया अतिथि महोदय वर्ग 2 में होने वाले प्रमोशन के लिए शर्तों का विवरण दे
धन्यवाद।

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: प्रमोशन में कोई परेशानी नहीं है।
प्रमोशन के बाद शासन स्तर से नंबर आने पर या स्वयं के व्यय से बीएड करना होगा।
प्रमोशन हो जायेगा ।

प्रश्न 19-  क्या सभी अध्यापक संघ अध्यापक हित को ध्यान मे रखकर एक नही हो सकते। क्योकि जब तक हम एक नही होगे हमारी आपसी फूट का फायदा सरकार उठाती रहेगी। मै सभी संघो के नेताओ से हाथ जोडकर निवेदन करता हू कृपया गरीब अध्यापको पर तरस खाओ। आप लोगो की आपसी खिचतान कही गरीब अध्यापको का अहित न कर दे  अध्यापक का कोई संघ नही होता वह तो बस ये चाहता है किसी तरह उसकी मॉगे पूरी हो जाऐ जिससे वह अपने माता पिता और बच्चो का भरण पोषण अच्छे से कर सके । एक बार फिर मे सभी संघो से निवेदन करता हू आप कि आप अपनी सत्ता लोलुपता की लडाई मे एक सामान्य अध्यापक का नुकसान मत करवाइये।

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: यह बिलकुल सही बात आज आपने कही है। संगठन ने सभी संघो से खुला आह्वान किया है की हम सब मिलकर संयुक्त मोर्चा बनायें।
       संगठन के आह्वान पर संयुक्त मोर्चे का गठन भी हो चूका है एक दो संगठन अभी मोर्चे में शामिल नहीं हुए है।
संगठन अपना प्रयास कर रहा है।यह मांग हर अध्यापक से उठाना ही चाहिए ।अगर हम संगठित नहीं हुए तो कुछ भी हासिल नहीं होगा।

प्रश्न 20-  Medical leave lene ka sahi tarika kya hai?
और अध्यापक एक साथ एक बार मे कितनी cl ले सकता है ।सबूत के साथ।

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: एक साथ 8 cl ले सकते है और साल में कुल 13 CLले सकते है ।सुविधा हैंड बुक में इसका उल्लेख किया गया है।

आदरणीय सर,
सीधी बात में अपना अमूल्य समय देने का बहुत बहुत धन्यवाद

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: आप सभी को धन्यवाद मेरी अधिकतम जानकारी के अनुसार मैंने आपके प्रश्नो का जवाब दिया है।
        यदि कोई त्रुटि हो गई हो तो आप माफ करें।

अशोक देवराले प्रवक्ता sas: सीधी बात ग्रुप एक बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है ।कई प्रश्न जो हमारे साथी नहीं जान पाते उनका समाधान आपके माध्यम से हो जाता है।
       आपके इस प्रयास को नमन करते हुए। आपको सभी को धन्यवाद

Subscribe your email address now to get the latest articles from us

No comments:

Post a Comment

Post Labels

6 टा वेतनमान A.E.O. cm DA DEO DPC FATCA I-pin Mutual Transfer List NPS NSDL PEB (Vyapam) PRAN RTE RTI T - Pin अंतरिम राहत अतिथि शिक्षक अतिशेष अध्यापक अध्यापक अधिकार मंच अध्यापक संघर्ष समिति अध्यापक संवर्ग तबादला नीति अध्यापक सहायता कोष अभियान अर्जित अवकाश अवकाश आजाद अध्यापक संघ आदेश आंदोलन आम अध्यापक संघ आयकर आरोप-प्रत्यारोप आवेदन ई अटेंडेंस ई सर्विस बुक एईओ एजुकेशन पोर्टल एम शिक्षा मित्र कर्मचारी क्रमोन्नति गणना पत्रक गुरुजी चर्चा चलो भोपाल चलो जन्मदिन जिला सम्मेलन ज्ञापन ट्रांसफर नि:शुल्क निजीकरण नियम निलंबन नेतागिरी पदोन्नति परिक्षा पाठ्य-पुस्तकें पेंशन प्रमोशन प्रवेशोत्सव प्रांतीय प्रांतीय सम्मेलन बंचिग फार्मूला बयान बैठक बोर्ड परीक्षा भत्ता भर्ती भोपाल महिला माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. मुख्यमंत्री मैपिंग मोबाइल भत्ता म्यूचुअल ट्रांसफर युक्ति युक्तिकरण राजनीति राज्य अध्यापक संघ राज्य शासन राज्य शिक्षा केन्द्र राज्य शिक्षा सेवा रिजल्ट रैली लोक शिक्षण संचालनालय वरिष्ठ अध्यापक वर्त्तिकर विसंगति वेतन वेतनमान शासकीय शासकीय अध्यापक संगठन शासन शिक्षक शिक्षक संघ शिक्षा का अधिकार शिक्षा क्रांति यात्रा शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग शिक्षाकर्मी शुभकामनाऐँ शोषण संगठन संघ समग्र आईडी समाधान ग्रुप समान कार्य समान वेतन सम्मान समारोह संयुक्त मोर्चा सर्वे संविदा शिक्षक संविलियन सहायक अध्यापक सिंहस्थ सी सी एल सीएम सोशल मीडिया स्कूल स्थानांतरण नीति हड़ताल हाईकोर्ट
 
Copyright © 2015-2016. अध्यापक वेब [Adhyapak Web].