🌺चलो भोपाल चलो🌺
मप्र शिक्षक संघ द्वारा 4 -5-2016 बुधवार को भोपाल में एक जंगी प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रुप से समयमान वेतनभान का लाभ दिलाना,एवं संगठन के साथ शासन की हुई सहमति के अनुसार समस्त सहायक शिक्षकों को पदोन्नति देना, शिक्षकों को तीसरी क्रमोन्नोति का लाभ देना, अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन करना, प्रधान पाठकों को हाई स्कूल प्राचार्य बनाना, शिक्षकों को मिलने वाला 10 दिन का आनुपातिक अर्जित अवकाश को पुनः चालू करना। इन सभी मुद्दों पर शासन ने सहमति जताई थी लेकिन इनके आदेश आज तक जारी नहीं होने से मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा 4-5-2016 को बुधवार को भोपाल में एक जंगी प्रदर्शन किया जायेगा।अतः समस्त जिले, तहसील, विकास खंड व नगर के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को भोपाल चलने के लिए तैयार करें। साथ ही संभाग के जिलों के समस्त शिक्षकों/ अध्यापकों/ प्रधान पाठकों/व्याख्याता/प्राचार्यो/प्राध्यापको से अनुरोध है कि अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आन्दोलन को सफल बनावें।नोट- शिक्षकों का काम किया हैं काम करेंगे। मप्र शिक्षक की ही देन है कि शिक्षकों को लिपीकीय वर्ग से वरिष्ठ वेतनमान दिलवाया। वर्ष 2015 से मान्यता प्राप्त संघ के तहसील एवं विकासखण्ड के अध्यक्ष,सचिव व कोषाध्यक्ष को स्थानांतरण नीति में छुट दिलाई।
रमेश पाटीदार जिला सचिव म प्र शिक्षक संघ खरगोन
No comments:
Post a Comment