Pages

मुख्यमंत्री जी को सौंपा ज्ञापन  छठवें वेतनमान के गणना पत्रक की मांग : आस

Sunday, 10 April 2016

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन 
छठवें वेतनमान के गणना पत्रक की मांग 
आजाद अध्यापक संघ मंडला ने जिला अध्यक्ष संतोष सोनी के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी एवं समस्त विकास खंडों से आए अध्यापकों की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री के रामनगर पहुंचने पर हैलीपेड मैं मुख्यमंत्री से भेंट कर अध्यापकों ने मुख्यमंत्री जिन्दाबाद के नारे लगाये एवं पुष्पहार व पुष्पगुच्छों से स्वागत कर जिला अध्यक्ष संतोष सोनी द्वारा जिले के समस्त अध्यापकों की और से छठवें वेतनमान का आभार व्यक्त कर शीघ्र ही गणना पत्रक हेतु एवं अन्य मांगो को लेकर  ज्ञापन सौंपा |महिला अध्यापकों ने भी मुख्यमंत्री महोदय से भेंट कर समस्या से अवगत कराया |
ज्ञात हो कि दिसंबर 2015 को मुख्यमंत्री महोदय ने अध्यापकों को शिक्षक संवर्ग के समान छठवें वेतनमान की घोषणा की थी इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं नगरीय प्रशासन के द्वारा छठवें वेतनमान के आदेश जारी किये गये किन्तु आज दिनांक तक वित्त मंत्रालय द्वारा गणना पत्रक जारी नहीं किया गया है |आजाद अध्यापक संघ मंडला ने ज्ञापन पत्र में मांग की है कि अध्यापकों को 01 जनवरी 2016 से शिक्षक संवर्ग के समान विसंगति रहित गणना पत्रक शीघ्र जारी किया जावे, गुरूजियों को नियुक्ति दिनांक से वरियता प्रदान की जावे, अध्यापक संवर्ग को प्रत्येक माह नियमित वेतनमान शून्य आवंटन में प्रदान किया जावे, अध्यापक संवर्ग की शिक्षक संवर्ग के समान स्थानान्तरण नीति लागू की जावे, अध्यापक संवर्ग को अनुकंपा नियुक्ति में डी. एड. एवं बी. एड. की अनिवार्यता समाप्त की जावे एवं अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया | मुख्यमंत्री महोदय ने अध्यापकों से कहा कि शीघ्र ही गणना पत्रक जारी किया जावेगा एवं अन्य मांगो का भी निराकरण किया जावेगा |इस दौरान मंडला, बिछिया, नैनपुर, मवई, निवास, मोहगांव, नारायणगंज एवं घुघरी विकास खंड के सैकड़ों अध्यापक शामिल रहे |

Subscribe your email address now to get the latest articles from us

No comments:

Post a Comment

Post Labels

6 टा वेतनमान A.E.O. cm DA DEO DPC FATCA I-pin Mutual Transfer List NPS NSDL PEB (Vyapam) PRAN RTE RTI T - Pin अंतरिम राहत अतिथि शिक्षक अतिशेष अध्यापक अध्यापक अधिकार मंच अध्यापक संघर्ष समिति अध्यापक संवर्ग तबादला नीति अध्यापक सहायता कोष अभियान अर्जित अवकाश अवकाश आजाद अध्यापक संघ आदेश आंदोलन आम अध्यापक संघ आयकर आरोप-प्रत्यारोप आवेदन ई अटेंडेंस ई सर्विस बुक एईओ एजुकेशन पोर्टल एम शिक्षा मित्र कर्मचारी क्रमोन्नति गणना पत्रक गुरुजी चर्चा चलो भोपाल चलो जन्मदिन जिला सम्मेलन ज्ञापन ट्रांसफर नि:शुल्क निजीकरण नियम निलंबन नेतागिरी पदोन्नति परिक्षा पाठ्य-पुस्तकें पेंशन प्रमोशन प्रवेशोत्सव प्रांतीय प्रांतीय सम्मेलन बंचिग फार्मूला बयान बैठक बोर्ड परीक्षा भत्ता भर्ती भोपाल महिला माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. मुख्यमंत्री मैपिंग मोबाइल भत्ता म्यूचुअल ट्रांसफर युक्ति युक्तिकरण राजनीति राज्य अध्यापक संघ राज्य शासन राज्य शिक्षा केन्द्र राज्य शिक्षा सेवा रिजल्ट रैली लोक शिक्षण संचालनालय वरिष्ठ अध्यापक वर्त्तिकर विसंगति वेतन वेतनमान शासकीय शासकीय अध्यापक संगठन शासन शिक्षक शिक्षक संघ शिक्षा का अधिकार शिक्षा क्रांति यात्रा शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग शिक्षाकर्मी शुभकामनाऐँ शोषण संगठन संघ समग्र आईडी समाधान ग्रुप समान कार्य समान वेतन सम्मान समारोह संयुक्त मोर्चा सर्वे संविदा शिक्षक संविलियन सहायक अध्यापक सिंहस्थ सी सी एल सीएम सोशल मीडिया स्कूल स्थानांतरण नीति हड़ताल हाईकोर्ट
 
Copyright © 2015-2016. अध्यापक वेब [Adhyapak Web].