Mushtaq Khan
संयुक्त मोर्चे के समस्त घटक संघो के संभागीय,जिला,ब्लोक,संकुल पदाधिकारी ध्यान दीजिये।
जैसा की संयुक्त मोर्चा अपनी आगामी रणनीति घोषित कर चूका है जिसके अंतर्गत दिनांक 13 अप्रेल को मोर्चे ने समस्त संबंधितो से वेतन पत्रक जारी करने पर चर्चा की जिसमे किसी भी स्तर पर कोई संतोष जनक जबाब या समस्या समाधान की गुंजाइश दिखाई नही दी।
ऐसी अवहेलना व उपेक्षा से असंतुष्ट होकर संयुक्त मोर्चे ने अपनी मुख्य मांगो हेतु आर-पार के आन्दोलन की रुपरेखा पर सभी संघो की सहमती पश्चात मुहर लगा कर सीधी घोषणा कर दी है।
रणनीति के तहत हम 20/04/16 तक पत्रक का इन्तजार करेंगे यदि 20/04/16 तक पत्रक जारी नही होता तो संयुक्त मोर्चे के समस्त घटक संघ संयुक्त मोर्चा बनाकर 21को ब्लोक और 25 को जिला स्तर पर ज्ञापन कार्यक्रम करेंगे। एवं 1 मई को मजदुर दिवस के दिन संयुक्त मोर्चा प्रदेश स्तर पर भोपाल में असंतोष रेली का आयोजन करेगा।
आप सभी घटक संघो के संभागीय,जिला,ब्लोक, संकुल पदाधिकारियों से निवेदन है की 20/04/16 तक अपने अपने जिलो में संयुक्त मोर्चे के घटक संघो की संयुक्त समितियां बनाकर आगामी कार्यक्रमों की पूर्व तेयारी रुपरेखा व जन बल व्यवस्था व सूचना संचार हेतु अपने अपने संभागो में जो भी जिले है उनमे संयुक्त मोर्चे की गठन कारवाही प्रारम्भ कर दें एवं सभी घटक स्थानीय स्तर से प्रांत स्तर तक अपनी समस्त समस्याओं के हल हेतु संयुक्त प्रयास करे।
संयुक्त मोर्चे का कोई भी घटक संघ या उसके पदाधिकारी किसी भी ऐसे संघ को कतई सहयोग न करे जिनकी मंशा एकता व संयुक्ता के विपरीत एकल प्रयास पर केन्द्रित हो और न ही ऐसे किसी संघ की लिपड़ी चुपड़ी घोषणा के फेर में पड़े जो भी संघ संयुक्त होकर प्रयास करना चाहता हो उसकी समस्त स्तरों की टीम को अपने अपने स्तर की टीम में ससम्मान स्थान प्रदान करे।
मोर्चे द्वारा समस्त मुख्य मांगो हेतु निरंतर प्रयास किया जाएगा जिसमे सभी संवर्गो की मुख्य मांगे शामिल की गई है।
मुश्ताक खान
सदस्य
अध्यापक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश।
No comments:
Post a Comment