Pages

विधायकों-सांसदों के वेतन बढ़ाने के लिए कर्मचारीयो की ही तरह वेतन आयोग का गठन किया जाए

Sunday, 3 April 2016

जरा ध्यान दें सत्र 2013-14 में संविदा शिक्षक वर्ग 1,2,3 की भर्ती हुई और मानदेय  क्रमश 5000 7000 व 9000 था ,इसी सत्र 2013-14 मैं विधानसभा चुनाव हुआ और नए विधायक चुनकर आए जिनका वेतन था 71 हजार रुपए l
सुना है विधायकों का वेतन बढ़ाकर अब 110000 कर दिया गया है यह जानकर बड़ा आश्चर्य हुआ की विधायकों के लिए 3 साल में महंगाई इतनी बढ़ गई और अल्प वेतनभोगी संविदा शिक्षक का मानदेय वही है , अध्यापक संवर्ग को भी छटवा वेतनमान देने के लिए विगत 3 महीने से लटकाए रखा गया है यह कैसा न्याय है? हमारे माननीय मुख्यमंत्री महोदय कहते हैं कि मामा के होते हुए चिंता मत करना पर मैं आज सोच रहा हूं कि आखिर चिंता कौन नहीं करें विधायक या संविदा शिक्षक इस प्रश्न का जवाब है किसी के पास??
मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्यों ,पूर्व सदस्यों ,मंत्री,मुख्यमंत्री का वेतन व पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव  केबिनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया ,जल्द ही इस संबन्ध में एक प्रस्ताव विधानसभा में लाकर इसे इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा । वह कार्यवाही अब मात्र औपचारिकता भर है,विधानसभा में कुछ लाइन के प्रस्ताव को सभी दलों का समर्थन रहेगा और  मत विभाजन के बिना प्रस्ताव पारित हो जाएगा  ।
          जहाँ तक मुझे याद है ऐसे प्रस्तावों का विरोध  वामपंथी सांसद लोकसभा और राज्य सभा में करते  हैं,लेकिन वामपंथी सांसदों की यह  आवाज नक्कारखाने में तूती की तरह ही रहती है । यही नहीं वामपंथी दलो द्वारा 30 वर्ष तक शासित पश्चिम बंगाल और  त्रिपुरा में विधायको के वेतन में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की गयी ,आज हम देख सकते है की पश्चिम बंगाल में विधायको के वेतन भत्ते सिर्फ 25 से 30 हजार ही है । और त्रिपुरा में  पुरे भारत में  सबसे कम जँहा मुख्यमंत्री को भत्तो सहित 18 हजार और विधायको को भत्तो सहित 15 हजार वेतन मिलता है । जबकि सबसे अधिक वेतन नवगठित राज्य तेलंगना में है जँहा मुख्यमंत्री को 4 लाख 20 हजार और विधायको को 2लाख 50 हजार वेतनभत्ता मिलता है ।इस प्रकार  देखें तो पुरे भारत में विधायको ,मंत्रियो ,मुख्यमंत्रीयो के वेतन भत्तो में भारी असमानता है ।
         यदि मध्यप्रदेश के संदर्भ में देखा जाए तो विधायको का वेतन भत्ता ,एक sdm और sdop को प्राप्त वेतन और सुविधाओ के बराबर ही बैठता है। सम्पूर्ण भारत में  औसतन  देखा जाए तो विधायकों - सांसदों  को प्राप्त वेतन भत्ते प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के आसपास ही होंगी। जबकि देश में 4120 ( MLA,MLC  व् मनोनीत )  विधायक और 790 सांसद  ( लोकसभा ,राज्य सभा ,मनोनीत ) है। इसकी तुलना में प्रथम श्रेणी अधिकारी और सुविधा प्राप्त द्वितीय श्रेणी अधिकारियों की संख्या 4 लाख से अधिक है।   विधायक-सांसद  को एक अफसर की तुलना में कंही अधिक लोगो के संपर्क में रहना होता है और व्यापक भ्रमण की आवश्यक्ता होती है ।
            हमने देखा है की कई विधायक और सांसद वेतन ग्रहण नहीं करते ,इसका एक उदाहरण रतलाम शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप है जो न तो वेतन लेते है न ही अन्य सुविधा स्वीकार करते है ,महात्मा गाँधी ने भी विधायको और सांसदों को सामाजिक कार्यकर्ता मानकर वेतन ग्रहण नहीं करने का आव्हान  किया था ,यह धारणा तात्कालीन समय में उचित रही होगी लेकिन वर्तमान में तो विधायक और सांसद एक राजनेतिक कार्यकर्ता होता  है और दिन रात अपनी पार्टी के कार्य भी संपादित करता है ।राजनेतिक कार्यकर्ता वाले खांके में वामपंथी सांसद और विधायक फिट बैठते है जो अपना पूरा वेतन पार्टी के ख़जाने में देते है और वे अपनी पार्टी द्वारा प्रदत्त वेतन भत्तो पर जीवन निर्वहन करते है और पार्टी का कार्य करते है ।क्या ऐसी व्यवस्था सभी दलो द्वारा नहीं अपनाई जा सकती ? जिसमे चुनाव खर्च सरकार उठाये और वेतन भत्ते पार्टी प्रदान करे ,लेकिन यह मुद्दा चुनाव सुधारो से जुड़ा है ,जिसमे  किसी भी राजनेतिक दल की कोई रूचि नहीं है ।
      वास्तविकता यह है की 4120 विधायको और 790 सांसदों के वेतन भत्ते बढ़ने से ज्यादा हमे कोई समस्या नहीं ,समस्या इस बात से है की , ये लोग अपने वेतन भत्तो के प्रस्ताव पर कोई विचार मिमर्श क्यों नहीं करते ,या इनमे कटौती का कोई प्रस्ताव क्यों नहीं लाया जाता । हर आर्थिक  प्रस्ताव पर बजट के  अभाव का रोना रोने वाली सरकार इन प्रस्तावों पर कोई बात क्यों नहीं करती साथ ही हर बढ़ोतरी में कटौती का प्रास्ताव लाने वाला विपक्ष इस मामले में कोई प्रस्ताव क्यों नहीं लाता । मेरा मानना है की विधायको को भी वेतन भत्ते और सुविधाये मिले लेकिन सबसे पहले वे एक लोकसेवक (कर्मचारी /अधिकारी) की तरह आचरण करे  व कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी भी तय की जाए और कार्यो की समीक्षा हो ।
        विधायकों -सांसदों के  वेतन  बढ़ाने के लिए  कर्मचारीयो की ही तरह वेतन आयोग का गठन किया जाए  इस प्रकार सम्पूर्ण देश में वेतन भत्तो  में एक रूपता  भी रहेगी एवं उन्हें  स्वयं का  वेतन में बढ़ाने का  प्रस्ताव  मंजूर  भी नहीं करना होगा  ।
सुरेश यादव(रतलाम)

Subscribe your email address now to get the latest articles from us

No comments:

Post a Comment

Post Labels

6 टा वेतनमान A.E.O. cm DA DEO DPC FATCA I-pin Mutual Transfer List NPS NSDL PEB (Vyapam) PRAN RTE RTI T - Pin अंतरिम राहत अतिथि शिक्षक अतिशेष अध्यापक अध्यापक अधिकार मंच अध्यापक संघर्ष समिति अध्यापक संवर्ग तबादला नीति अध्यापक सहायता कोष अभियान अर्जित अवकाश अवकाश आजाद अध्यापक संघ आदेश आंदोलन आम अध्यापक संघ आयकर आरोप-प्रत्यारोप आवेदन ई अटेंडेंस ई सर्विस बुक एईओ एजुकेशन पोर्टल एम शिक्षा मित्र कर्मचारी क्रमोन्नति गणना पत्रक गुरुजी चर्चा चलो भोपाल चलो जन्मदिन जिला सम्मेलन ज्ञापन ट्रांसफर नि:शुल्क निजीकरण नियम निलंबन नेतागिरी पदोन्नति परिक्षा पाठ्य-पुस्तकें पेंशन प्रमोशन प्रवेशोत्सव प्रांतीय प्रांतीय सम्मेलन बंचिग फार्मूला बयान बैठक बोर्ड परीक्षा भत्ता भर्ती भोपाल महिला माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. मुख्यमंत्री मैपिंग मोबाइल भत्ता म्यूचुअल ट्रांसफर युक्ति युक्तिकरण राजनीति राज्य अध्यापक संघ राज्य शासन राज्य शिक्षा केन्द्र राज्य शिक्षा सेवा रिजल्ट रैली लोक शिक्षण संचालनालय वरिष्ठ अध्यापक वर्त्तिकर विसंगति वेतन वेतनमान शासकीय शासकीय अध्यापक संगठन शासन शिक्षक शिक्षक संघ शिक्षा का अधिकार शिक्षा क्रांति यात्रा शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग शिक्षाकर्मी शुभकामनाऐँ शोषण संगठन संघ समग्र आईडी समाधान ग्रुप समान कार्य समान वेतन सम्मान समारोह संयुक्त मोर्चा सर्वे संविदा शिक्षक संविलियन सहायक अध्यापक सिंहस्थ सी सी एल सीएम सोशल मीडिया स्कूल स्थानांतरण नीति हड़ताल हाईकोर्ट
 
Copyright © 2015-2016. अध्यापक वेब [Adhyapak Web].