Pages

वर्ष 2016 के सामान्य, सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश

Wednesday, 23 March 2016

राज्य शासन ने वर्ष 2016 में मध्यप्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिये 20 सामान्य अवकाश घोषित किये हैं।

मंगलवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, सोमवार 22 फरवरी को संत रविदास जयंती, सोमवार 7 मार्च को महाशिवरात्रि, बुधवार 23 मार्च को होली, शुक्रवार 25 मार्च को गुड फ्रायडे, शुक्रवार 8 अप्रैल को गुड़ी पड़वा/चैती चाँद, गुरुवार 14 अप्रैल को डॉ.अम्बेडकर जयंती/वैशाखी, शुक्रवार 15 अप्रैल को रामनवमी, मंगलवार 19 अप्रैल को महावीर जयंती, सोमवार 9 मई को परशुराम जयंती, शनिवार 21 मई को बुद्ध पूर्णिमा, बुधवार 6 जुलाई को ईद-उल-फितर, सोमवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, गुरुवार 18 अगस्त को रक्षा-बंधन, गुरुवार 25 अगस्त को जन्माष्टमी, सोमवार 12 सितम्बर को ईदुज्जुहा, मंगलवार 11 अक्टूबर को दशहरा (विजयादशमी), बुधवार 12 अक्टूबर को मोहर्रम, सोमवार 14 नवम्बर को गुरु नानक जयंती और मंगलवार 13 दिसम्बर को मिलाद-उन-नबी सहित सभी रविवार को छुट्टी रहेंगी।

चार दिन रविवार होने से अलग से छुट्टी के दिन घोषित नहीं किये गये हैं। इनमें 2 अक्टूबर गाँधी जयंती, 16 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकी जयंती, 30 अक्टूबर दीपावली और 25 दिसम्बर क्रिसमस शामिल है।

सार्वजनिक अवकाश

राज्य शासन ने निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत इन अवकाशों में 16 सार्वजनिक छुट्टियाँ घोषित की हैं। इनमें गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होली, शुक्रवार एक अप्रैल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी, रामनवमी, महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, ईद-उल-फितर, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, ईदुज्जुहा, दशहरा, मोहर्रम, गुरु नानक जयंती और मिलाद-उन-नबी शामिल है। इसके अलावा गाँधी जयंती, दीपावली और क्रिसमस के दिन रविवार होने से अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

ऐच्छिक अवकाश

राज्य शासन ने सभी शासकीय सेवकों के लिए 58 ऐच्छिक अवकाश घोषित किये हैं। इसमें से शासकीय सेवक उनकी इच्छानुसार तीन दिन की छट्टियाँ ले सकेंगे। ऐच्छिक अवकाशों में शुक्रवार एक जनवरी नववर्ष दिवस, बुधवार 6 जनवरी महर्षि गोकुलदासजी महाराज का जन्म-दिवस, शुक्रवार 15 जनवरी मकर संक्रांति/पोंगल, शनिवार 16 जनवरी गुरु गोविन्द सिंहजी का जन्म-दिवस, गुरुवार 21 जनवरी हेमू कालाणी का शहीदी दिवस, शुक्रवार 29 जनवरी डॉ. सैयदना साहब का जन्म-दिवस, शनिवार 13 फरवरी वसंत पंचमी, बुधवार 24 फरवरी शबरी जयंती, शुक्रवार 4 मार्च महर्षि दयानन्द सरस्वती का जन्म-दिवस, मंगलवार 22 मार्च होलिका दहन, शुक्रवार 25 मार्च भाई दूज, सोमवार 11 अप्रैल निषादराज जयंती/महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, गुरुवार 14 अप्रैल विशु, बुधवार 20 अप्रैल हाटकेश्वर जयंती, गुरुवार 21 अप्रैल हजरत अली का जन्म-दिवस, मंगलवार 3 मई वल्लभाचार्य जयंती, बुधवार 4 मई सेन जयंती, सोमवार 9 मई अक्षय तृतीया, बुधवार 11 मई शंकराचार्य जयंती, सोमवार 23 मई शब-ए-बारात, मंगलवार 7 जून छत्रसाल जयंती/ महाराणा प्रताप जयंती, गुरुवार 9 जून बिरसा मुंडा का शहीदी दिवस, सोमवार 13 जून महेश जयंती, शनिवार 18 जून बड़ा महादेव पूजन, सोमवार 20 जून कबीर जयंती, शुक्रवार 24 जून वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस, शुक्रवार 1 जुलाई जमात-उल-विदा, मंगलवार 5 जुलाई ईद-उल-फितर के ठीक पहले का दिन, बुधवार 6 जुलाई रथ यात्रा, मंगलवार 19 जुलाई गुरु पूर्णिमा, बुधवार 10 अगस्त गोस्वामी तुलसीदास जयंती, शनिवार 13 अगस्त दुर्गादास राठौर जयंती, बुधवार 17 अगस्त पारसी नववर्ष दिवस, मंगलवार 23 अगस्त बलराम जयंती, सोमवार 5 सितम्बर गणेश चतुर्थी, गुरुवार 8 सितम्बर नवाखाई, सोमवार 12 सितम्बर डोल ग्यारस, बुधवार 14 सितम्बर ओणम, गुरुवार 15 सितम्बर अनंत चतुर्दशी, शनिवार 17 सितम्बर विश्वकर्मा जयंती, सोमवार 19 सितम्बर गदीर-ए-खुम, गुरुवार 29 सितम्बर प्राणनाथ जयंती, शुक्रवार 30 सितम्बर सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या, शनिवार 1 अक्टूबर अग्रसेन जयंती, सोमवार 10 अक्टूबर महानवमी, मंगलवार 11 अक्टूबर योम-ए-अशुरा, बुधवार 19 अक्टूबर करवा चौथ पर्व, शनिवार 29 अक्टूबर दीपावली (दक्षिण भारतीय), सोमवार 31 अक्टूबर दीपावली का दूसरा दिन, मंगलवार 1 नवम्बर भाई दूज, सोमवार 7 नवम्बर भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, गुरुवार 10 नवम्बर नामदेव जयंती, मंगलवार 15 नवम्बर बिरसा मुंडा जयंती, मंगलवार 22 नवम्बर झलकारी जयंती, गुरुवार 24 नवम्बर गुरु तेगबहादुर का शहीदी दिवस, मंगलवार 6 दिसम्बर संत श्री जिन तरण तारण जयंती, मंगलवार 13 दिसम्बर दत्तात्रय जयंती और शनिवार 31 दिसम्बर बालीनाथजी बैरवा जयंती शामिल है।

त्यौहार/जयंती आदि वाले 11 दिन रविवार होने से ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल नहीं किये गये हैं। इनमें 14 फरवरी देव नारायण जयंती/नर्मदा जयंती, 21 फरवरी स्वामी रामचरणजी महाराज का जन्म-दिवस, 20 मार्च वीरांगना अवंती बाई का बलिदान दिवस, 3 अप्रैल भक्त माता कर्मा जयंती, 8 मई छत्रपति शिवाजी जयंती, 7 अगस्त नाग पंचमी, 11 सितम्बर ईद-उल-अदहा (ईदुज्जुहा के ठीक पहले का दिन), 18 सितम्बर राजा शंकर शाह तथा रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस, 9 अक्टूबर दशहरा (महाअष्टमी), 16 अक्टूबर महाराज अजमीढ़ देव जयंती/टेकचन्दजी महाराज का समाधि उत्सव और 18 दिसम्बर गुरु घासीदास जयंती शामिल है।

Subscribe your email address now to get the latest articles from us

No comments:

Post a Comment

Post Labels

6 टा वेतनमान A.E.O. cm DA DEO DPC FATCA I-pin Mutual Transfer List NPS NSDL PEB (Vyapam) PRAN RTE RTI T - Pin अंतरिम राहत अतिथि शिक्षक अतिशेष अध्यापक अध्यापक अधिकार मंच अध्यापक संघर्ष समिति अध्यापक संवर्ग तबादला नीति अध्यापक सहायता कोष अभियान अर्जित अवकाश अवकाश आजाद अध्यापक संघ आदेश आंदोलन आम अध्यापक संघ आयकर आरोप-प्रत्यारोप आवेदन ई अटेंडेंस ई सर्विस बुक एईओ एजुकेशन पोर्टल एम शिक्षा मित्र कर्मचारी क्रमोन्नति गणना पत्रक गुरुजी चर्चा चलो भोपाल चलो जन्मदिन जिला सम्मेलन ज्ञापन ट्रांसफर नि:शुल्क निजीकरण नियम निलंबन नेतागिरी पदोन्नति परिक्षा पाठ्य-पुस्तकें पेंशन प्रमोशन प्रवेशोत्सव प्रांतीय प्रांतीय सम्मेलन बंचिग फार्मूला बयान बैठक बोर्ड परीक्षा भत्ता भर्ती भोपाल महिला माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. मुख्यमंत्री मैपिंग मोबाइल भत्ता म्यूचुअल ट्रांसफर युक्ति युक्तिकरण राजनीति राज्य अध्यापक संघ राज्य शासन राज्य शिक्षा केन्द्र राज्य शिक्षा सेवा रिजल्ट रैली लोक शिक्षण संचालनालय वरिष्ठ अध्यापक वर्त्तिकर विसंगति वेतन वेतनमान शासकीय शासकीय अध्यापक संगठन शासन शिक्षक शिक्षक संघ शिक्षा का अधिकार शिक्षा क्रांति यात्रा शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग शिक्षाकर्मी शुभकामनाऐँ शोषण संगठन संघ समग्र आईडी समाधान ग्रुप समान कार्य समान वेतन सम्मान समारोह संयुक्त मोर्चा सर्वे संविदा शिक्षक संविलियन सहायक अध्यापक सिंहस्थ सी सी एल सीएम सोशल मीडिया स्कूल स्थानांतरण नीति हड़ताल हाईकोर्ट
 
Copyright © 2015-2016. अध्यापक वेब [Adhyapak Web].