Pages

11 संघो में से 10 आपके साथ है फिर आस की जरुरत क्यों है : देवेंद्र माहेश्वरी

Sunday, 27 March 2016

सम्मानीय साथियों
आस के अध्यापक हित के कार्य और बढ़ती लोकप्रियता के कारन कुछ 2, 3 छुटभैया नेता सुबह उठने के बाद सोने तक अपना अमूल्य कीमती समय सिर्फ आस के विरोध में लिखने में ख़त्म कर देते है। इनकी सोच या मानसिकता, आदत ही सिर्फ अध्यापक हित के हर कार्य का विरोध कर अपने मुह मिया मिट्ठू बनते है।
वाह अध्यापक हितेशियो
अब बात करते है एक जनाब जिनकी पहचान फेसबुकिया नेता की है जो किसी वक्त मे आस ओर कोर कमेटी मे काम करते थे तब ये लोग भरत भाई पटेल के साथ रहते थे पर एेसे मे आपको अलग संघ की क्यो आवश्यकता पडी आपको लगा की आस के योध्दा की कमजोरी यह है की वे अधिकारी ओर नेताओ की चापलूसी नही करेगे। आपको आस से हटाया क्योकी आप फेशबुक पर बयान करते हो अपनो के खिलाफ मुझे बार बार अपने  ग्रुपो मे मत जोडो पर फिर जोडकर हमे समझाइस मत दो हम समझदार है आपकी स्व हितेषी नीति आपकी है
आस अब तक कर्मचारी संघो मे आस के समर्पित सदस्यो के कारण सागर बन गया है। आपके पुरे प्रदेश में जितने सदस्य होंगे उतने तो मेरे उज्जैन जिले के आस के पदाधिकारी है। आम अध्यापक सब जानता है आपको भी और हमको भी।
अब बात करते है अपने आपको को क्रन्तिकारी कहने वाले नेता की इनकी महारत ये है की इनको जब तक खाना अच्छा नहीं लगता की आस के खिलाफ लंबी चोडी 2 , 4 पोस्ट न डाले चाहे कोई पड़े या न पड़े। आस में सवेधानिक प्रक्रिया के अंतर्गत चुनाव हो 2 वर्ष के बाद हमें पद का लालच नहीं तुम्हारे व दूसरे अन्य संघो के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष 15 से 20 सालो से पद पर जमे हुवे है। हिम्मत है तो अन्य लोगो को भी मोका दे बेचारे इनके समर्थक अध्यापको के बच्चे जवान हो गए नए लोगो को नई सोच को आगे आने दो तुमसे अब सभी साथी बोर हो गए है। अन्य संघो में कब चुनाव हुवे ये आम अध्यापक को पता तक नहीं है।
साथियों सीधी सी बात है आस संघ का उदय नए अध्यापक हित के कार्य करने वालें इनको हजम नहीं हो रहे है पर अब तो हजम करने की आदत डाल लो क्योकि आस अध्यापक हित के कार्य करता रहेगा। क्रांतिकारीजी आप थक जाते होंगे थोडा आराम भी कर लिया करो वरना किसी दिन लेने देने पड़ जायेंगे। कोई पूछने वाला नहीं मिलेगा और हमको अपना काम करने दो और तुम भी अपना काम करो आस को ज्ञान देने जरुरत नहीं आस में भी सभी ज्ञानी है। कृपया आगे से ज्ञान बटना  बंद करो अपने ज्ञान का उपयोग अपने  व अपने परिवार और संघ में करो। गर्मी भी शुरू हो गई तापमान भी धीरे धीरे बढ़ने लगा है अपना ध्यान रखो भाई।
साथियों एक बात समझ में नहीं आ रही एकता का पाठ पढ़ाने वालो की ये आस को सयुक्त मोर्चा में शामिल होने को लेकर लम्बी लम्बी पोस्ट डालते है अरे 11 संघो में से 10 आपके साथ है फिर आस की जरुरत क्यों दसों संघ मिल कर आंदोलन शुरू कर दो एक संघ के शामिल नहीं होने क्या फर्क पड़ता है परन्तु ये जानते आस की ताकत को इसलिए हमेशा आस को मोर्चा में शामिल करने की बात करते है तो जान लो आस खुद सक्षम है हर लड़ाई लड़ने में।
आम अध्यापक खुद समझदार अपना अच्छा बुरा जानता उसको ये भी पता है 2013 में क्या हुआ किसको टिकिट मिली और किन किन लोगो ने आम अध्यापक के भविस्य पर हस्ताक्षर किये हमारा सौदा किया इन लोगो की ही मेहरबानी है की सहायक अध्यापक के वेतन में विसंगति है परंतु सौदेबाजी की जल्दी में विसंगति पर इन्होंने ध्यान ही नहीं दिया। उस समय अपने स्वविवेक से काम करते तो ये विसंगति ही नहीं होती। खेर कोई बात नहीं आस संघ पूरी जवाबदारी से विसंगति अगर होगी दूर करवाएगा।
साथियो एक बात और क्रांति यात्रा क्या औचित्य है इसका सिर्फ दिखावा करना अरे आम अध्यापक से डरो नहीं तो नामो निशान मिटा देगा तुम्हारा। आम अध्यापक की सच्चाई से डरो गलत काम अब बंद करो स्कूलो में जाकर ईमानदारी से बच्चों को पढ़ाओ यात्रा वात्रा से कुछ नहीं होने वाला अपना व अपने विद्यालयो का भविष्य अपने हाथ में है। गरीब बच्चों का भविष्य बनाओ तुम्हारा भविष्य खुद बनेगा।
   जय आस   बाकि है बकवास
अध्यापक हित सर्वोपरि
आपका छोटा भाई
देवेन्द्र माहेश्वरी
आस जिला अध्यक्ष उज्जैन
९०९८४९०९३१

Subscribe your email address now to get the latest articles from us

No comments:

Post a Comment

Post Labels

6 टा वेतनमान A.E.O. cm DA DEO DPC FATCA I-pin Mutual Transfer List NPS NSDL PEB (Vyapam) PRAN RTE RTI T - Pin अंतरिम राहत अतिथि शिक्षक अतिशेष अध्यापक अध्यापक अधिकार मंच अध्यापक संघर्ष समिति अध्यापक संवर्ग तबादला नीति अध्यापक सहायता कोष अभियान अर्जित अवकाश अवकाश आजाद अध्यापक संघ आदेश आंदोलन आम अध्यापक संघ आयकर आरोप-प्रत्यारोप आवेदन ई अटेंडेंस ई सर्विस बुक एईओ एजुकेशन पोर्टल एम शिक्षा मित्र कर्मचारी क्रमोन्नति गणना पत्रक गुरुजी चर्चा चलो भोपाल चलो जन्मदिन जिला सम्मेलन ज्ञापन ट्रांसफर नि:शुल्क निजीकरण नियम निलंबन नेतागिरी पदोन्नति परिक्षा पाठ्य-पुस्तकें पेंशन प्रमोशन प्रवेशोत्सव प्रांतीय प्रांतीय सम्मेलन बंचिग फार्मूला बयान बैठक बोर्ड परीक्षा भत्ता भर्ती भोपाल महिला माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. मुख्यमंत्री मैपिंग मोबाइल भत्ता म्यूचुअल ट्रांसफर युक्ति युक्तिकरण राजनीति राज्य अध्यापक संघ राज्य शासन राज्य शिक्षा केन्द्र राज्य शिक्षा सेवा रिजल्ट रैली लोक शिक्षण संचालनालय वरिष्ठ अध्यापक वर्त्तिकर विसंगति वेतन वेतनमान शासकीय शासकीय अध्यापक संगठन शासन शिक्षक शिक्षक संघ शिक्षा का अधिकार शिक्षा क्रांति यात्रा शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग शिक्षाकर्मी शुभकामनाऐँ शोषण संगठन संघ समग्र आईडी समाधान ग्रुप समान कार्य समान वेतन सम्मान समारोह संयुक्त मोर्चा सर्वे संविदा शिक्षक संविलियन सहायक अध्यापक सिंहस्थ सी सी एल सीएम सोशल मीडिया स्कूल स्थानांतरण नीति हड़ताल हाईकोर्ट
 
Copyright © 2015-2016. अध्यापक वेब [Adhyapak Web].