Pages

क्या अन्य संघटन ये अग्निपरीक्षा दे पाएंगे : एक आजाद पंथी

Wednesday, 23 March 2016

आज तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़-
प्रदेश के समस्त अध्यापक ,संविदा,गुरुजियों से अनुरोध हे इस पोस्ट को गंभीरता से लें।
साथियों जैसा की आप सभी को विदित हे की आस पर चहुँ ओर से निरंतर आरोप लगाए जा रहे हैं। और आप सभी का ये मानना की अधिक संघों के होने के कारण हमारी ताकत बिखरी हुई है। और संयुक्त रूप से प्रयास ही, हमें यथाशीघ्र अपने एक मात्र लक्ष्य शिक्षा विभाग में संविलियन को प्राप्त किया जा सकता हैं।
      तो साथियों अध्यापक इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा निष्पक्ष प्रस्ताव आज़ाद अध्यापक संघ ने प्रदेश के लाखों अध्यापको के समक्ष रखा हे। वो इस तरह हे कि-
आस सहित प्रदेश के समस्त छोटे बड़े संगठनों के प्रांताध्यक्ष अपने अपने संघ को भंग करते हुए महासंघ को अपना पूर्ण समर्थन दें। जिस से प्रदेश में केवल एक मात्र संघ हो जो पूर्ण रूप से अध्यापक हित के लिए उत्तरदायी रहेगा।
            आस से केवल समर्थन की मांग की थी संयुक्त मोर्चा ने और अध्यापक हित के लिए आस अपना सर्वस्व त्याग कर अध्यापक मय होना चाहता है। पर सवाल ये उठता हे की क्या अन्य संघ जो संयुक्त प्रयास की बातें करते हैं वे ये अग्निपरीक्षा दे पाएंगे। क्या सालों से आसीन पदों को अध्यापक हित के लिए त्याग पाएंगे। क्या एक दूसरे पर विशवास कर पाएंगे।
            ये आप सभी को करना होगा की प्रदेश में एक संघ हो एक आवाज हो एक मांग हो और एक ही नेतृत्व हो। जिससे न हमें वर्गलाया जा सके, न तोड़ा जा सके, न ख़रीदा जा सके, और न ही फूट डाली जा सके। ताकि हमारा लक्ष्य शिक्षा विभाग में संविलियन हम आगामी चुनाव से पहेले पा कर हमेशा हमेशा के लिए अपना भविष्य निर्माण किया जा सके।
        परंतु साथियों इस प्रस्ताव पर जिन जिन संघों की सहमति नहीं बनी उन्हें अध्यापक विरोधी घोषित करने में किसी प्रकार का संक्षय नहीं रहेना चाहिए।
और एसे संघों का बहिष्कार सार्वजनिक रूप से किया जाना चाहिए।
आस पहेले भी अध्यापक हित चाहता था और हमेशा अध्यापक हित ही चाहेगा। फिर इसके लिए कोई भी किमत चुकानी पड़े।
कृपिया अपनी राय अवश्य दें
जय आस जय अध्यापक एकता
धन्यवाद
                              आज़ाद पंथी
                    आजाद अध्यापक संघ(म.प्र.)

Subscribe your email address now to get the latest articles from us

No comments:

Post a Comment

Post Labels

6 टा वेतनमान A.E.O. cm DA DEO DPC FATCA I-pin Mutual Transfer List NPS NSDL PEB (Vyapam) PRAN RTE RTI T - Pin अंतरिम राहत अतिथि शिक्षक अतिशेष अध्यापक अध्यापक अधिकार मंच अध्यापक संघर्ष समिति अध्यापक संवर्ग तबादला नीति अध्यापक सहायता कोष अभियान अर्जित अवकाश अवकाश आजाद अध्यापक संघ आदेश आंदोलन आम अध्यापक संघ आयकर आरोप-प्रत्यारोप आवेदन ई अटेंडेंस ई सर्विस बुक एईओ एजुकेशन पोर्टल एम शिक्षा मित्र कर्मचारी क्रमोन्नति गणना पत्रक गुरुजी चर्चा चलो भोपाल चलो जन्मदिन जिला सम्मेलन ज्ञापन ट्रांसफर नि:शुल्क निजीकरण नियम निलंबन नेतागिरी पदोन्नति परिक्षा पाठ्य-पुस्तकें पेंशन प्रमोशन प्रवेशोत्सव प्रांतीय प्रांतीय सम्मेलन बंचिग फार्मूला बयान बैठक बोर्ड परीक्षा भत्ता भर्ती भोपाल महिला माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. मुख्यमंत्री मैपिंग मोबाइल भत्ता म्यूचुअल ट्रांसफर युक्ति युक्तिकरण राजनीति राज्य अध्यापक संघ राज्य शासन राज्य शिक्षा केन्द्र राज्य शिक्षा सेवा रिजल्ट रैली लोक शिक्षण संचालनालय वरिष्ठ अध्यापक वर्त्तिकर विसंगति वेतन वेतनमान शासकीय शासकीय अध्यापक संगठन शासन शिक्षक शिक्षक संघ शिक्षा का अधिकार शिक्षा क्रांति यात्रा शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग शिक्षाकर्मी शुभकामनाऐँ शोषण संगठन संघ समग्र आईडी समाधान ग्रुप समान कार्य समान वेतन सम्मान समारोह संयुक्त मोर्चा सर्वे संविदा शिक्षक संविलियन सहायक अध्यापक सिंहस्थ सी सी एल सीएम सोशल मीडिया स्कूल स्थानांतरण नीति हड़ताल हाईकोर्ट
 
Copyright © 2015-2016. अध्यापक वेब [Adhyapak Web].