आई टी सेल
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश
✨राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश
का अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों के
हितों की रक्षार्थ किया गया संघर्ष
एवं प्राप्त स्वर्णिम सफलताएं ✨
💥एक नजर में 💥
समस्त अध्यापक , संविदा शिक्षक गुरूजी भाईयो एवं बहिनों
सादर वंदे।
🖊🖊..............मध्यप्रदेश में 1994 -1995 से त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत शिक्षा जगत में अल्पवेतन भोगी शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति से लेकर वर्तमान छटे वेतन की सौगात दिलाते हुए अपने सहकर्मी साथियों के हितों की रक्षार्थ निरंतर विकासखंड स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली के साथ माननीय उच्च न्यायालय से माननीय उच्चतम न्यायालय तक समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाते हुए 500 रुपए के न्यूनतम वेतन से छटे वेतन की सौगात दिलाने के साथ विभिन्न स्थानीय , प्रादेशिक समस्याओं का निराकरण सहित विभिन्न सुविधाओं की सौगात दिलाने में राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश ने सदैव अपने संवर्ग के अन्य सभी संघठनों के साथ सामंजस्य स्थापित कर महती भूमिका का निर्वहन किया है। जब भी अध्यापक हित की बात आयी सभी के साथ एकात्म भाव रखते हुए सदैव संघर्ष करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन किया है।
विगत वर्ष 2015 में हमारे कुछ साथियों द्वारा प्रदेश के नवागत साथियों कोे गुमराह करते हुए राज्य अध्यापक संघ को निशाना बनाते हुए पदलोलुपता के चलते अमर शहीद चंद्रशेखर जी आजाद की जयंती से उनकी जन्म एवं कर्मस्थली भाभरा से आजाद रथ यात्रा का शुभारंभ कर कलुषित, अभद्र एवं अमर्यादित भाषा प्रयोग करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर यात्रा समापन के नाम पर सितम्बर 2015 में प्रदेश के साथियों का आह्ववान किया। प्रदेश के साथियों के उपस्थिति को देखते हुए अचानक आंदोलन का आगाज किया। तीन दिन तक आंदोलन बगैर किसी रणनीति के सोशल मीडिया प्रचार प्रसार के बल पर ऐन केन प्रकारेण चलाया, किन्तु तीन दिवस पश्चात आंदोलन को कमजोर होता देख प्रदेश के सभी संघों से सहयोग हेतु आह्वान किया। प्रदेश में अध्यापक हित के नाम से समस्त संघों के साथियों द्वारा प्रदेश स्तर से लेकर जिला , विकासखंड एवं तहसील स्तर पर संयुक्त मोर्चा के तहत सहयोग प्रदान किया गया। संयुक्त मोर्चा के तहत सहयोग प्राप्त होते ही एक बार फिर जोश में होश खो देने वाली कहावत चरितार्थ करते हुए आंदोलन को दिशाहीन करने अभद्र , अमर्यादित भाषा शैली का प्रयोग करते हुए में कोई कोर कसर नही छोड़ी। साथियों सोशल मीडिया के माध्यम से हैदराबाद की फ़ोटो प्रसारित करते हुए शिक्षा विभाग में संविलियन व प्रदेश में लाश विछाने से लेकर आग लगाने तक न जाने किस किस प्रकार के ऑडियो वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर लोगो की भावनाओं को उद्वेलित कर पूर्ण प्रयास किये गए और प्रदेश के समस्त साथियों को तिरंगा यात्रा के नाम पर भोपाल बुलाया गया। किन्तु रणनीति व कुशल मार्गदर्शन के अभाव में प्रदेश के हजारों साथियों को शासन ने जेल में बंद करते हुए आंदोलन की समाप्ति करा दी।
अब मैं यहाँ से अपनी महत्वपूर्ण बात कहना चाहूँगा कि इस आंदोलन में पूर्व की भाँति प्रदेश के हजारों अध्यापक भाई बहिनों ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करते हुए पुनः यातनाएं सही, लेकिन अनेकों बार अध्यापक साथियों के साथ छलावा कर लगभग सभी संघों से पदलोलुपता के कारण बहिस्कृत किये गए कुछ लोगों द्वारा 500 रूपये के अल्पवेतन से 2013 में छटे वेतन की सौगात चतुर्थ वार्षिक किश्तों में दिलाने तक संघर्ष करने वाले मातृ संघ राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश व उसके साथियों के खिलाफ केवल एक यात्रा व एक बार केवल आंदोलन का आह्वान करते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर जो परिपाटी प्रारम्भ की वो शायद 18 वर्षों में शिक्षा जगत में अपने ही संवर्ग के सहकर्मियों के खिलाफ शर्मशार करने वाली पहली घटना है जो विगत् एक वर्ष से सतत आज निरंतर चली आ रही है।
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश ने अल्पवेतन भोगी शिक्षाकर्मियों की लड़ाई लड़ते हुए प्रदेश में चार बार संपूर्ण प्रदेश में यात्रायें की और अनेकों बार आंदोलन करते हुए लाठी चार्ज व जेल यातनाएं सहते हुए अल्वेतन भोगी साथियों के हितार्थ संघर्ष करते हुए निम्नांकित सफलताएं प्राप्त की किन्तु कभी अपने साथियो व अपने ही सवर्ग के किसी भी संघ के खिलाफ अंर्यादित, अभद्र भाषा का इस प्रकार प्रयोग करते हुए शिक्षित लोगो को शर्मशार नही किया। सदैव निरंतर अपने साथियों के हितार्थ सघर्षरत रहते हुए सफलताओं के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए निम्नांकित उप्लाब्धियां प्राप्त की-
💥सर्वप्रथम1995 में शिक्षाकर्मी भर्ती के 1 वर्ष उपरान्त ही संघर्ष करते हुए वर्गवार प्राप्त मानदेय
वर्ग 03 - 500,वर्ग 02- 700 एवं वर्ग 01- 1000 को दुगुना कराते हुए क्रमशः वर्ग 03- 1000, वर्ग 02- 1500 एवं वर्ग -01- 2000 का लाभ प्रदान कराते हुए सफलता प्राप्त की।
💥💥 वर्ष 1998 में शिक्षाकर्मी भर्ती अवैधानिक घोषित होने पर माननीय उच्चतम न्यायालय में अपीलीय प्रकरण दर्ज कराते हुए सफलता प्राप्त कर पुनः अपने साथियों की नियुक्ति हेतु नवीन नियुक्ति प्रक्रिया के तहत नवीन वेतन मान पर पुनः सेवा में बहाल कराया।
💥💥💥वर्ष 1998 से 2000 तक परिवीक्षा अवधि के दौरान शिक्षा विभाग के शेष कर्मचारियों की भाँति आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश, ऐच्छिक अवकाश, यात्रा भत्ता का लाभ दिलाने में सफलता प्राप्त की।
💥💥💥💥 वर्ष 2000 में नियमितीकरण की लड़ाई लड़ते हुए अपनी से्वाएं नियमित कराने में सफलता प्राप्त की।
💥💥💥💥💥 इसी दौरान विकलांग व महिला स्थानांतरण नीति का लाभ प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की।
💥💥💥💥💥तदुपरांत वर्ष 2002-2003 आंदोलन का आगाज करते हुए विधानसभा में अंतरिम राहत की घोषणा कराने में सफलता प्राप्त की किन्तु सत्ता परिवर्तन के फलस्वरूप शासन ने छलावा किया।
💥💥💥💥💥💥
वर्ष 2005-06 में 5 सितम्बर को आंदोलन का आगाज करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षाकर्मियों की समस्याओं को दिल्ली में उठाते हुए तीन दिन तक जंतर मंतर पर संसद मार्ग सतत रूप से जाम करते हुए 2007 में अध्यापक संवर्ग का गठन कराने में महती भूमिका निर्वहन करते हुए सफलता प्राप्त की।
💥💥💥💥💥💥💥 तत्पश्चात निरंतर संघर्ष करते हुए 2013 में चतुर्थ वार्षिक किश्तों के साथ छटे वेतन का लाभ व न्यू पेंशन स्कीम का लाभ दिलाने में सफलता प्राप्त की।
💥💥💥💥💥💥💥💥
तत्पश्चात 2015 में ब्लाक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संपूर्ण जिला, ब्लाक बॉडी व शेख मोहम्मद हनीफ व डी के सिंगौर के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर आंदोलन का शंखनाद किया गया।
💥💥💥💥💥💥💥💥💥
तदुपरांत 26 नवम्वर 2015 को नवनियुक्त प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश जी यादव के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री महोदय से 200 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ मुलाक़ात कर निरंतर वार्ताओं में मुलाकत करते हुए छटे वेतन का लाभ 01 जनवरी 2016 से अप्रैल 2016 पैड इन मई में दिलाये जाने हेतु घोषणा कराने में महती भूमिका का निर्वहन करते हुए सफलता प्राप्त की।
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
03 जनवरी 2016 से शिक्षा के निजीकरण के विरुद्ध व शिक्षा के गुणात्मक सुधार हेतु शिक्षा क्रान्ति यात्रा का मातारानी के दरवार मेहर से आगाज करते हुए प्रदेश के 26 जिलों में सफलतम आयोजन करते हुए शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए सतत प्रयास जारी...
राज्य अध्यापक संघ सदैव कार्य में विश्वाश करता है अपने ही संवर्ग के संघ या साथियों के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप कर शर्मशार करने में नही.....
अध्यापक हित में जारी......🖊🖊....
आपका अपना साथी-
सियाराम पटेल
प्रदेश मीडिया प्रभारी
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश।
No comments:
Post a Comment