Pages

आखिरकार अध्यापक संयुक्त मोर्चे का गठन हो ही गया

Monday, 21 March 2016

अध्यापक संयुक्त मोर्चे का गठन हुआ

            आज 20 मार्च 2016 को आर्य समाज मंदिर भोपाल में संयुक्त मोर्चे के गठन की बैठक रखी गई थी।
जिसमें निम्न संगठन शामिल हुए।
1.म.प्र.शासकीय अध्यापक संगठन
2.संविदा सह अध्यापक संघ
3.अध्यापक कांग्रेस
4.आम अध्यापक संघ
5.व्यायाम अध्यापक संघ
            म.प्र .शासकीय अध्यापक संघ से ब्रजेश शर्मा के साथ पूरी प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ,संविदा सह अध्यापक संघ से मनोहर दुबे के साथ उनकी प्रांतीय टीम,अध्यापक कांग्रेस से राकेश नायक पूरी टीम के साथ,आम अध्यापक संघ से सुबोध झारिया, मुस्ताक खान उनकी प्रांतीय टीम,एवं व्यायाम अध्यापक संघ से मुकुंद शर्मा उनके साथियों के साथ उपस्थित थे।
        सभी उपस्थित अध्यापकों की सहमति से अध्यापक संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया।
        सर्व सम्मति से ब्रजेश शर्मा को अध्यापक संयुक्त मोर्चे का प्रांताध्यक्ष
बनाया गया।
      संयोजक मनोहर प्रसाद दुबे को बनाया गया।उप सह संयोजक राकेश नायक एवं विश्वेशर झारिया को बनाया गया।
      निर्णय लिया गया कि अब सभी कार्य संयुक्त मोर्चे के बैनर तले ही होगा। इसका विस्तार ब्लाक स्तर तक किया जावेगा।
        यह भी निर्णय लिया गया कि अध्यापक हित की सारी मांगों का निराकरण भी अब संयुक्त मोर्चे के बैनर तले ही कराया जावेगा।
       अध्यापक संवर्ग की मुख्य समस्याव को हल कराने का लक्ष्य संयुक्त मोर्चे का रहेगा।
1.विसंगति रहित गणना पत्रक जारी करवाना।
2. विसंगति रहने पर जारी होने के ठीक पांचवे दिन संयुक्त मोर्चे के बैनर तले आंदोलन।
3.अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन
4.a.e.o की नियुक्ति शीघ्र कराना
5.स्थानांतरण नीति शीघ्र लागु करवाना
6.व्ययाम शिक्षकों की विसंगति दूर कराना
7.अध्यापकों का बीमा कराना
8.अनुकंपा न्युक्ति नियमों में संशोधन कराना
          साथियों अध्यापक हित सर्वोपरि है ।अध्यापक हित के लिए हम सब एक हुए हैं। अध्यापक की अंतिम लड़ाई तक संयुक्त मोर्चा साथ रहेगा।
      अन्य सभी संगठन अगर संयुक्त मोर्चे में शामिल होते है ।तो उनका स्वागत है मोर्चे के घटक दल के रूप में सभी संगठनो को सम्मान के शामिल किया जावेगा।
         साथियों ब्रजेश शर्मा की यह पहल ने अब मूर्त रूप के लिया है।अध्यापक संयुक्त मोर्चे का गठन अध्यापक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।
       निश्चित ही संयुक्त मोर्चा अब इतिहास रचेगा।

अध्यापक संयुक्त मोर्चा जिंदाबाद

                अशोक कुमार देवराले
                       सदस्य
                 अध्यापक संयुक्त मोर्चा

Subscribe your email address now to get the latest articles from us

No comments:

Post a Comment

Post Labels

6 टा वेतनमान A.E.O. cm DA DEO DPC FATCA I-pin Mutual Transfer List NPS NSDL PEB (Vyapam) PRAN RTE RTI T - Pin अंतरिम राहत अतिथि शिक्षक अतिशेष अध्यापक अध्यापक अधिकार मंच अध्यापक संघर्ष समिति अध्यापक संवर्ग तबादला नीति अध्यापक सहायता कोष अभियान अर्जित अवकाश अवकाश आजाद अध्यापक संघ आदेश आंदोलन आम अध्यापक संघ आयकर आरोप-प्रत्यारोप आवेदन ई अटेंडेंस ई सर्विस बुक एईओ एजुकेशन पोर्टल एम शिक्षा मित्र कर्मचारी क्रमोन्नति गणना पत्रक गुरुजी चर्चा चलो भोपाल चलो जन्मदिन जिला सम्मेलन ज्ञापन ट्रांसफर नि:शुल्क निजीकरण नियम निलंबन नेतागिरी पदोन्नति परिक्षा पाठ्य-पुस्तकें पेंशन प्रमोशन प्रवेशोत्सव प्रांतीय प्रांतीय सम्मेलन बंचिग फार्मूला बयान बैठक बोर्ड परीक्षा भत्ता भर्ती भोपाल महिला माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. मुख्यमंत्री मैपिंग मोबाइल भत्ता म्यूचुअल ट्रांसफर युक्ति युक्तिकरण राजनीति राज्य अध्यापक संघ राज्य शासन राज्य शिक्षा केन्द्र राज्य शिक्षा सेवा रिजल्ट रैली लोक शिक्षण संचालनालय वरिष्ठ अध्यापक वर्त्तिकर विसंगति वेतन वेतनमान शासकीय शासकीय अध्यापक संगठन शासन शिक्षक शिक्षक संघ शिक्षा का अधिकार शिक्षा क्रांति यात्रा शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग शिक्षाकर्मी शुभकामनाऐँ शोषण संगठन संघ समग्र आईडी समाधान ग्रुप समान कार्य समान वेतन सम्मान समारोह संयुक्त मोर्चा सर्वे संविदा शिक्षक संविलियन सहायक अध्यापक सिंहस्थ सी सी एल सीएम सोशल मीडिया स्कूल स्थानांतरण नीति हड़ताल हाईकोर्ट
 
Copyright © 2015-2016. अध्यापक वेब [Adhyapak Web].