प्रिय अध्यापक साथियो,
"अबकी आदेश में यदि सहायक अध्यापकों के वेतन में विसंगति आती है तो आदेश के पांचवे दिन से आंदोलन की शुरुआत होगी।दो दिन आदेश की विसंगति पर और तीन दिन आंदोलन की रणनीति तैयार की जायेगी।"
ब्रजेश शर्मा
🌺 अध्यापक संयुक्त मोर्चा सफलता की ऒर बढ़ते कदम🌺
संगठनों के एकल प्रयास से उतनी सफलता कभी नहीं मिलती है जितनी मिलजुलकर लड़ने से मिलती है।भाई ब्रजेश शर्मा के हम आभारी है जिन्होंने अध्यापक संगठनों को एक सूत्र में बांधने का प्रयत्न किया है क्योकि ये आम अध्यापक के हित में भी है।
🌺अध्यापक संयुक्त मोर्चे की आवश्यकता क्यों है?🌺
🌹संगठन में शक्ति है, संयुक्त मोर्चे में महाशक्ति है।
🌹आम अध्यापक का हित संयुक्त मोर्चे में है।
🌹6 ट्टवां वेतनमान संयुक्त मोर्चे का ही परिणाम है।
🌹अब तक अध्यापको ने जो भी बड़ी लड़ाई लड़ी गई है वो संयुक्त मोर्चे के बेनर तले ही लड़ी गई है।
🌹अँगूर के गुच्छे का भाव ज्यादा और बिखरे अंगूरों का भाव आधा होता है।
🌹लकड़ी को तोडना आसान और लकड़ी के भारे को तोडना मुश्किल होता है।
🌹अनेकता में एकता,
भारतीय संस्कृति की विशेषता।
🌹असली मजा तो sub के साथ ही आता है।
साथियो,
सभी संगठनो से आह्वान है कि 20 मार्च को आर्य समाज मंदिर में एकत्र होकरअध्यापक संयुक्त मोर्चे को मजबूत बनाये और आम अध्यापक के हितों की रक्षा करें।
प्रवीण यादव
जिलाध्यक्ष
म प्र शासकीय अध्यापक संगठन इंदौर
No comments:
Post a Comment